Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था बच्चा... CM योगी ने तुरंत मंच पर बुलाया, किया दुलार और दी चॉकलेट

राजस्थान के जालौर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने एक बच्चे की इच्छा पूरी कर दी. दरअसल, कार्यक्रम के दौरान एक बच्चा मंच के पास खड़े होकर सीएम योगी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने उसकी इच्छा पूरी कर दी.

Social Media
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता केवल यूपी तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई राज्यों में भी उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद हैं. यही वजह है कि सीएम योगी जहां भी जाते हैं, वहां सिर्फ प्रबुद्धजन और वरिष्ठ ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी उनकी एक झलक पाने को उत्साहित नजर आते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला राजस्थान से सामने आया है. जालौर स्थित श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ने वाले एक बच्चे की इच्छा रविवार को पूरी हो गई. बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस बच्चे की भावना को समझते हुए तुरंत उसके मन की मुराद पूरी कर दी.

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान में रहे. वह श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित नवीन भवन के अवलोकन कार्यक्रम में पहुंचे. यहां पढ़ने वाला एक बच्चा विद्यालय के कणिया गिरि मंच के नीचे खड़ा होकर मुख्यमंत्री के फ्रेम में बार-बार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. यह देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस बच्चे को मंच पर बुला लिया. बच्चे से उसका नाम, क्लास आदि की जानकारी ली, फिर मोबाइल लेकर अपने हाथों से बच्चे के साथ सेल्फी खींची. इस पर आह्लादित बच्चे ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सीएम योगी ने यहां अपने विचार भी व्यक्त किए. अतिथियों ने मुख्यमंत्री का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया. अंत में मुख्यमंत्री ने स्कूल के शिक्षकों, बच्चों, कलाकारों आदि के साथ फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी प्रदान की.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...