जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राहुल गांधी को ‘अंकल’ कहना आकाश आनंद को पड़ा भारी, कांग्रेस ने किया पलटवार

अंशु अवस्थी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगर आकाश आनंद खुद को युवाओं और छात्रों का नेता मानते हैं तो उन्हें पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों-युवाओं पर कथित लाठीचार्ज और गोली चलाए जाने जैसे मुद्दों पर भी बोलना चाहिए.

Author
11 Aug 2026
( Updated: 11 Aug 2026
01:10 PM )
राहुल गांधी को ‘अंकल’ कहना आकाश आनंद को पड़ा भारी, कांग्रेस ने किया पलटवार
Image Credit: IANS/Yuvnish
Advertisement

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की ओर से राहुल गांधी को 'अंकल' कहे जाने और संविधान को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है.  

आकाश आनंद के ‘अंकल’ वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने आकाश आनंद को निशाने पर लेते हुए कहा कि केवल उम्र कम होने से कोई युवाओं और छात्रों का नेता नहीं बन जाता. युवाओं के मुद्दों पर बोलने और उनके लिए संघर्ष करने से ही नेतृत्व साबित होता है.

कांग्रेस ने आकाश आनंद पर लगाएं गंभीर आरोप 

अंशु अवस्थी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगर आकाश आनंद खुद को युवाओं और छात्रों का नेता मानते हैं तो उन्हें पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों-युवाओं पर कथित लाठीचार्ज और गोली चलाए जाने जैसे मुद्दों पर भी बोलना चाहिए.

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुद्दों पर आकाश आनंद चुप रहते हैं. उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी लंबे समय तक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के विचारों को अपना आधार बताती रही है. ऐसे में बाबा साहब आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को लेकर अपमानजनक टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए.

“कांग्रेस और राहुल गांधी के बहाने संविधान को अपमानित मत करिए”

कांग्रेस नेता अंशु अवस्थी ने कहा कि कम से कम भारत के संविधान का अपमान मत करिए. कांग्रेस और राहुल गांधी के बहाने संविधान को अपमानित मत करिए. उन्होंने दावा किया कि संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी खड़े हुए और जब भाजपा पर संविधान बदलने की कोशिश के आरोप लगे, तब कांग्रेस ने इसके खिलाफ आवाज उठाई.

उन्होंने आकाश आनंद से सवाल किया कि यदि वह भी भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाने वालों की तरह ही बात कर रहे हैं, तो फिर बसपा और भाजपा के बीच अंतर क्या रह जाता है? राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संविधान और उसके मूल्यों का सम्मान सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है.

अंशु अवस्थी ने कहा कि युवाओं की राजनीति केवल उम्र के आधार पर नहीं होती, बल्कि उनके सवालों को उठाने और उनके हक के लिए संघर्ष करने से होती है. उन्होंने आकाश आनंद पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के वास्तविक मुद्दों से दूरी बनाकर केवल राहुल गांधी और कांग्रेस पर टिप्पणी करने से कोई युवा नेतृत्व स्थापित नहीं होता.

Advertisement

यह भी पढ़ें

ज्ञात हो कि बसपा नेता आकाश आनंद ने हाल ही में राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए दोनों को ‘अंकल’ बताया था और कहा था कि वे युवाओं के नेता नहीं रह गए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें