Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'झारखंड-हिमाचल जानें की हिम्मत क्यों नहीं करते', राहुल गांधी के छात्र संवाद को ब्रजेश पाठक ने बताया फ्लॉप शो, जोरदार घेरा

राहुल गांधी के छात्र संवाद को फ्लॉप शो बताते हुए यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस दौरान गिनती के छात्र जुटाए जा सके. उन्होंने आगे कहा कि राहुल यूपी की चिंता न करें, यहां दाल गलने वाली नहीं है. उन्होंने पूछा कि राहुल झारखंड और हिमाचल के छात्रों के बीच जाने की हिम्मत क्यों नहीं करते.

Image Source: IANS
Loading Ad...

प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को तीखा हमला बोला. उन्होंने छात्रों की अत्यधिक कम संख्या की वजह से कार्यक्रम को ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने करीब तीन माह पहले से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कीं और करोड़ों रुपये खर्च कर पंडाल तैयार कराया. दो लाख से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन का दावा किया गया, लेकिन राहुल गांधी के पहुंचने पर बमुश्किल 4-5 हजार छात्र नजर आए. कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने धनबल का जमकर इस्तेमाल किया, फिर भी छात्र नहीं आए.

'झारखंड और हिमाचल जाने की हिम्मत क्यों नहीं करते राहुल गांधी?'

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह खुद छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं और छात्रों की समस्याओं को समझते हैं. राहुल झारखंड में लंबे समय से आमरण अनशन कर रहे छात्रों से मिलने क्यों नहीं गए? राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश के युवाओं और शिमला के छात्रों से भी संवाद करना चाहिए. राहुल की यह दोमुंही नीति जनता अच्छी तरह समझती है और वह उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते प्रयागराज में वोटों की फसल काटने आए हैं.

Loading Ad...

'राहुल ने मौका खोया, यूपी में दाल नहीं गलेगी'

Loading Ad...

डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ सीटों की सौदेबाजी में एक और मौका खो दिया है. प्रयागराज के कार्यक्रम को फ्लॉप बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की राजनीतिक कीमत और घट गई है. राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की चिंता बिल्कुल न करें, क्योंकि यहां उनकी दाल गलने वाली नहीं है. ओडीओपी और कौशल विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में ऋण उपलब्ध कराया गया है. कौशल विकास के जरिए युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें बिना गारंटी ऋण दिलाने का काम किया गया है, जिससे उनके जीवन में बदलाव आया है. उन्होंने राहुल गांधी को संघ परिवार और विचार परिवार की चिंता न करने की सलाह देते हुए उनकी पाश्चात्य संस्कृति और विचारधारा पर भी निशाना साधा.

'सपा शासनकाल में खुले तौर पर होता था भ्रष्टाचार'

Loading Ad...

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में ही संघ लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय हैं. राहुल गांधी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करते हैं, जिसके शासनकाल में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रतियोगी छात्रों के साथ अन्याय और धांधली होती थी. तब एक भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार अधिकारी को आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया. क्या कांग्रेस और राहुल गांधी केवल वोटों के लिए छात्रों को गुमराह करने का प्रयास करेंगे?

इमरजेंसी को लेकर ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी से किया सवाल

ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार का प्रयागराज से पुराना संबंध रहा है. क्या राहुल गांधी अपने पूर्वज की कब्र पर जाकर साफ-सफाई कर उन्हें प्रणाम कर सकते हैं? भारतीय संस्कृति में लोग अपने पूर्वजों को याद रखते हैं. कांग्रेस पर देश में लोकतंत्र का गला घोंटने और इमरजेंसी लगाने का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने इमरजेंसी के लिए माफी मांगी है? क्या उन्होंने उन छात्र-नौजवानों से माफी मांगी है, जिन पर उस दौर में कार्रवाई हुई थी?

Loading Ad...

'योगी सरकार है युवाओं-छात्रों की सरकार'

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के आधार पर काम कर रही है. युवाओं को स्टार्टअप और ओडीओपी के माध्यम से उद्यम और रोजगार से जोड़ा गया है. प्रदेश में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और इनमें किसी तरह की पर्ची-खर्ची नहीं चली.

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश का युवा अब दूसरे राज्यों में नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बन रहा है. प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2017 की तुलना में तीन गुना हो चुकी है और बजट भी तीन गुना हुआ है. इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में बेहतर स्थिति में खड़ा है और सरकार उत्तरा प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...