Advertisement
बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट: प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, BJP का किला ढहाकर लहराया परचम, नीरज कुमार को दी मात
Bihar Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने BJP के नीरज कुमार को बड़े अंतर से हराया.
Advertisement
Bihar Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने BJP प्रत्याशी नीरज कुमार को हराते हुए BJP के किले को ढहा दिया. बांकीपुर में प्रशांत किशोर को 63203 वोट मिले हैं. उन्होंने नीरज कुमार को 18953 मतों से शिकस्त दी है.
बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी. पटना के एएन कॉलेज परिसर में वोटों की गिनती हुई. बांकीपुर में जनता ने BJP को बड़ा झटका दिया है. क्योंकि पार्टी अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त थी. यह नितिन नबीन की पारंपरिक सीट है. यहां से वे लगातार 5 बार से विधायक रहे हैं. इस बार जनता ने BJP को निराश करते हुए जन सुराज पर भरोसा जताया. यह सीट नितिन नबीन के राज्यसभा जाने और BJP अध्यक्ष बनने के बाद खाली हुई थी.
विधानसभा चुनाव में जब्त हो गई थी जमानत
Advertisement
प्रशांत किशोर की यह जीत इसलिए बड़ी हैं क्योंकि नवंबर 2025 को हुए बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाए. दो सीटें छोड़कर अन्य 236 सीटों पर जन सुराज की जमानत जब्त हो गई थी. उस समय राजनीतिक विश्लेषकों ने मान लिया था कि बिहार में अपनी पैठ जमाने में पीके नाकामयाब रहे और आगे भी जन सुराज का भविष्य अंधकारमय होगा, लेकिन 9 महीने बाद ही पीके ने उपचुनाव में दमदार वापसी की. बांकीपुर में BJP को 3 दशक से बड़ा जन समर्थन मिलता आ रहा है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
#WATCH | Patna | As he inches towards victory in the Bankipur Assembly election, Jan Suraaj Chief Prashant Kishor says, "...The people of Bihar have clearly rejected the leadership of Samrat Chaudhary. This is absolutely evident...After winning the state elections, the BJP chose… pic.twitter.com/sD07m2U41P
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 3, 2026
इस बड़ी जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा, जनता ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व को साफ़ तौर पर नकार दिया है. यह बात बिल्कुल साफ़ है. राज्य के चुनाव जीतने के बाद, BJP ने बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति को सौंपी जिसकी आपराधिक प्रवृत्ति रही है और जिसका आचरण संदिग्ध है. बिहार की जनता को ऐसा नेतृत्व मंज़ूर नहीं है.