Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी’, 30 अगस्त को 25 हजार कार्यकर्ताओं के मथुरा कूच का दावा

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने भी मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास मांस और मदिरा की बिक्री को रोकने के लिए सरकार को जल्द उचित कदम उठाने चाहिए. मथुरा कूच यात्रा का उद्देश्य प्रशासन और सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाना है.संगठन ने कार्यकर्ताओं और साधु-संतों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है.

Image Credit: IANS Video grab
Loading Ad...

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण और परिक्रमा मार्ग से मांस-मछली व मदिरा की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर मथुरा कुच करने का ऐलान किया है.परिषद की ओर से लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें लोगों से 30 अगस्त को प्रस्तावित ‘मथुरा कूच यात्रा’ में शामिल होने की अपील की गई है.

"अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी"

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पोस्टरों में लिखा है- “अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी” और “हर सनातनी की गूंज, नहीं होंगे आधे-आधे, अब मथुरा में होगा केवल राधे-राधे।” परिषद का कहना है कि अयोध्या के बाद अब मथुरा में भी धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाएगी.

Loading Ad...

30 अगस्त को 25 हजार कार्यकर्ताओं का मथुरा कूच

Loading Ad...

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह नौ बजे लखनऊ स्थित परिषद कार्यालय से यात्रा रवाना होगी.उनके मुताबिक, यात्रा के दौरान अलग-अलग जिलों से परिषद के कार्यकर्ता इसमें शामिल होते जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि यात्रा में करीब 25 हजार कार्यकर्ता और साधु-संत शामिल होंगे.

गोपाल राय ने कहा कि मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर संगठन जिला प्रशासन को ज्ञापन देगा. उन्होंने कहा कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग भी सरकार और प्रशासन के सामने रखी जाएगी.

Loading Ad...

CM योगी से मथुरा में मंदिर निर्माण की मांग पूरी करने की अपील 

उन्होंने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और धार्मिक क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के कदम उठाए गए, उसी तरह मथुरा में भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर निर्माण की मांग पूरी करने की अपील की।

BJP के बाद अब RSS में बड़े बदलाव की तैयारी? नई पीढ़ी पर फोकस, जानें संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर क्या है अपडेट

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि हम लोग लखनऊ से निकलेंगे और रास्ते में हमारे कार्यकर्ता मिलेंगे और सभी लोग एक साथ मथुरा पहुंचकर प्रशासन के सामने अपनी मांग रखेंगे, जिससे जल्द से जल्द मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाई जा सके.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...