Advertisement
गो संरक्षण के साथ किसानों की बंपर कमाई…. योगी सरकार ने 94,000 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती को दिया बढ़ावा
UP में एक करोड़ 90 लाख गोवंश हैं, इनके लिए योगी सरकार गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है. जिससे किसानों की आय भी बढ़ेगी.
Advertisement
UP में गो संरक्षण और प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि साल 2017 से पहले UP में गो तस्करी की घटनाएं होती थीं, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई कर उन्हें बंद किया गया.
इसके बाद से गो संरक्षण की व्यवस्था मजबूत हुई है और आज प्रदेश की साढ़े सात हजार गोशालाओं में लगभग 12,58,000 गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है.
गोशालाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर
Advertisement
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ‘गो आधारित प्राकृतिक खेती मिशन’ तेजी से लागू किया जा रहा है.
Advertisement
कितने जिलों में हो रही गो आधारित खेती?
मौजूदा समय में पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 94,000 हेक्टेयर क्षेत्र में गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर और महोबा में लगभग 23,500 हेक्टेयर क्षेत्र में यह अभियान संचालित है.
Advertisement
श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में गो आधारित प्राकृतिक खेती ही किसानों के भविष्य की दिशा तय करेगी. एक गाय से प्रतिदिन लगभग 5 लीटर गोमूत्र और 10 किलोग्राम गोबर मिलता होता है, जो प्राकृतिक खेती के लिए बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें- फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के छात्रों को ‘धुरंधर’ बनाएगी योगी सरकार, केस स्टडीज से पोस्टमार्टम तक... जानें नए MoU के मायने
प्रदेश में करीब 1 करोड़ 90 लाख गोवंश होने के कारण इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं. श्याम बिहारी ने बताया कि गोमूत्र और गोबर से तैयार जैविक उत्पादों के उपयोग से किसानों की लागत घट रही है और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है. इससे जहां किसानों की आय बढ़ रही है, वहीं मिट्टी की उर्वरता भी संरक्षित हो रही है.
Advertisement
7,716 जगहों पर गो संरक्षण
यह भी पढ़ें
प्रदेश में 7,716 स्थानों पर गो संरक्षण का कार्य किया जा रहा है और गोशालाएं अब जैविक खाद उत्पादन के केंद्र के रूप में विकसित हो रही हैं. प्राकृतिक खेती के इस मॉडल से न केवल किसानों को लाभ मिल रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है.