Advertisement

Loading Ad...

'मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर हो रही हवाई यात्रा…', अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, किराया सीमा हटाने पर जताई आपत्ति

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हवाई किराए की सीमा हटाने के फैसले का विरोध किया, कहा इससे टिकट महंगे होंगे और मिडिल क्लास के लिए हवाई यात्रा मुश्किल हो सकती है.

Arvind Kejriwal (File Photo)
Loading Ad...

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से घरेलू हवाई यात्रा किराए पर लगी सीमा को हटाने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने तय सीमा को हटाने की वजह से हवाई यात्रा पर लागत बढ़ने की संभावना जताई है. अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इस कदम से मिडिल क्लास के लिए हवाई यात्रा पहुंच से बाहर हो सकती है. 23 मार्च से लागू हो रहे इस फैसले के बाद हवाई किराए में भारी उछाल आने की आशंका है.

अरविंद केजरीवाल ने साझा किया पोस्ट 

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि हवाई यात्रा का किराया मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर होता जा रहा है. मोदी सरकार हवाई किराए पर लगी सीमा को हटा रही है. इस फैसले से टिकटों की कीमतों में भारी उछाल आ सकती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हवाई किराए पर लगी सीमा को हटाने के बजाय हवाई किराए को अधिक प्रभावी ढंग से इसे नियंत्रित करने पर काम करना चाहिए. हवाई यात्रा अब कोई विलासिता नहीं रह गई है, बल्कि मिडिल क्लास के लिए एक जरूरत बन गई है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस फैसले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा कि हवाई यात्रा अब जरूरत बन चुकी है, ऐसे में किराए बढ़ने से मिडिल क्लास पर सीधा असर पड़ेगा. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि कीमतों को काबू में रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों की पहुंच हवाई यात्रा तक बनी रहे.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...