×
जिस पर देशकरता है भरोसा

एयर इंडिया फ्लाइट एआई 2651 बेंगलुरु में टेल स्ट्राइक का शिकार, बाल-बाल बचे 179 यात्री-क्रू

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2651 बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई. एयरलाइन ने बताया कि यह घटना विमान की लैंडिंग के दौरान हुई, लेकिन सभी 179 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.

Author
21 May 2026
( Updated: 21 May 2026
05:19 PM )
एयर इंडिया फ्लाइट एआई 2651 बेंगलुरु में टेल स्ट्राइक का शिकार, बाल-बाल बचे 179 यात्री-क्रू
Image Credits: IANS/X/@JaiTDP
Advertisement

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई. एयर इंडिया ने बताया कि यह घटना विमान की लैंडिंग के दौरान हुई. हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर बाल-बाल बच गए.  

बाल-बाल बचे 179 यात्री-क्रू

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2651 में 179 यात्री सवार थे. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के पिछले हिस्से में किसी चीज के टकराने के बाद उसे रोक दिया गया. एयरलाइन ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ और सभी यात्री एवं क्रू मेंबर सामान्य रूप से फ्लाइट से उतरे.

Advertisement

घटना के बाद फ्लाइट को जांच के लिए रोका गया. एयर इंडिया ने कहा कि मामले की जांच निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की जाएगी. विमान के उड़ान भरने में असमर्थ होने के कारण बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी उड़ान एआई2652 रद्द कर दी गई.

एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. 

एअर इंडिया की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट रनवे से टकराई

बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हाल में कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच अंतिम चरण में है, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी. एक महीने के भीतर जांच पूरी होने की संभावना है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही है और हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करते हैं. हम उन्हें सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं." 

जांच में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए नायडू ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय जांच के अधीन होगी, क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त विमान में विदेशी नागरिक भी सवार थे.

एएआईबी ने 12 जुलाई 2025 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी थी. 

Advertisement

पीड़ितों परिवारों को  मुआवजे में देरी

पीड़ितों के कुछ परिवारों द्वारा एयरलाइन से संचार की कमी और मुआवजे में देरी के संबंध में उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए नायडू ने कहा कि मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और एयर इंडिया के साथ संपर्क में है.

यह भी पढ़ें

यह दुखद दुर्घटना 12 जून 2025 को हुई, जब एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 के रूप में संचालित बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 23 से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी. 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें