‘दिल्लीवाले बहुत याद कर रहे…’, शराब नीति केस में कोर्ट से बरी होने के बाद CP वाले हनुमान जी की शरण में पहुंचे केजरीवाल सहित तमाम AAP नेता

दिल्ली के कथित शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को निचली अदालत ने बरी कर दिया है. कोर्ट से पक्ष में आए फैसले के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित तमाम आम आदमी पार्टी नेताओं ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बजरंग बली का आशीर्वाद लिया.

Author
28 Feb 2026
( Updated: 28 Feb 2026
06:11 PM )
‘दिल्लीवाले बहुत याद कर रहे…’, शराब नीति केस में कोर्ट से बरी होने के बाद CP वाले हनुमान जी की शरण में पहुंचे केजरीवाल सहित तमाम AAP नेता

दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में CBI से संबंधित एक मुकदमे में बरी होने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब प्रभारी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया.

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. सभी नेताओं ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बजरंग बली से सुख, शांति और साहस देने की प्रार्थना की.

जनता जनार्दन और बजरंग बली के आशीर्वाद और बाबा साहब की बदौलत मिला न्याय: केजरीवाल

बजरंग बली के दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के अन्य साथियों के साथ शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान बजरंग बली के चरणों में माथा टेका. उन्होंने कामना की कि प्रभु सभी के जीवन में सुख, शांति और साहस बनाए रखें और सबका कल्याण करें. जय बजरंग बली.

उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन और बजरंग बली के आशीर्वाद तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की बदौलत कोर्ट से हम सभी को न्याय मिला है. वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन पर संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद हो, उन्हें डराना और हराना नामुमकिन है.

केजरीवाल के आते ही प्राचीन हनुमान मंदिर के पास लगी भारी भीड़

अरविंद केजरीवाल के प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही उनसे मिलने बड़ी तादाद में दिल्ली की जनता भी वहां पहुंच गई. लोगों ने अरविंद केजरीवाल से हाथ मिलाया, सेल्फी ली और कोर्ट में फर्जी केस से आरोप मुक्त होकर ‘कट्टर ईमानदार’ की छवि वापस मिलने पर उन्हें बधाई दी. इस दौरान महिलाओं में अरविंद केजरीवाल से मिलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

महिलाओं ने AAP संयोजक को दिया आशीर्वाद

महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल के सिर पर हाथ रखकर उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया. महिलाओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में फंसाया गया था. उन्होंने कहा कि आज भले ही दिल्ली में भाजपा की सरकार हो, लेकिन दिल्लीवालों के असली मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही हैं. पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल को दिल से याद कर रही है.

इस संबंध में पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी, हमारे नेताओं और हम सभी पर बजरंग बली की विशेष कृपा है और उसी कृपा से हम सभी लोग इस पूरे मामले से आरोप मुक्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला अब खत्म हो गया है. इस केस में हम पहले दिन से कहते आ रहे थे कि सच्चाई की जीत होनी चाहिए और अंततः वही हुई है. इसलिए हम यहां भगवान का धन्यवाद करने आए हैं और प्रभु के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं.

बीजेपी को मांगनी चाहिए माफी: दुर्गेश पाठक

यह भी पढ़ें

दुर्गेश पाठक ने भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि अब भाजपा को बयान देने के बजाय माफी मांगनी चाहिए और इस मामले को यहीं खत्म कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा को यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्होंने षड्यंत्र किया, राजनीतिक छोटापन दिखाया और देश की संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया. भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए और यह भरोसा दिलाना चाहिए कि भविष्य में वे ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा को फिर से लड़ाई-झगड़े की राजनीति में जाने के बजाय अब माफी मांगने वाली मुद्रा अपनानी चाहिए.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें