Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

हरियाणा के CM सैनी पर AAP ने लगाए फर्जी ज्वाइनिंग के आरोप, अनुराग ढांडा बोले- पंजाब में उन्हें नहीं मिल रहा कोई भाव

अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग कराने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हरियाणा के युवाओं को पंजाब का बताकर राजनीतिक इवेंट में शामिल किया गया. ढांडा ने इसे पद की गरिमा के खिलाफ और युवाओं के साथ धोखा बताया.

Nayab Singh Saini/ Anurag Dhanda
Loading Ad...

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह पर पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग करवाने को लेकर तीखा हमला बोला है. ढांडा ने कहा कि नायब सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं. ऐसा फर्जीवाड़ा करते वक्त उन्हें कम से कम उस पद की गरिमा का तो ख्याल रखा होता. यह बेहद शर्मनाक है कि पंजाब में बीजेपी की जमीन तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह को हरियाणा से युवाओं को ले जाकर वहां पंजाब का युवा बताना पड़ा.

AAP का हरियाणा CM सैनी से सवाल 

अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से सवाल किया कि वे किसे धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है, और दूसरी तरफ अपनी 'घटिया राजनीति' के लिए उन्हीं युवाओं का इस्तेमाल फर्जी इवेंट्स में कर रही है. यह न केवल हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा है, बल्कि पंजाब के युवाओं का भी घोर तिरस्कार है. अनुराग ढांडा ने तथ्यों के साथ हमला करते हुए कहा कि पंजाब का कोई भी युवा बीजेपी के साथ जुड़ने को तैयार नहीं है, जिसके पीछे कई ठोस कारण हैं. जब पंजाब बाढ़ की त्रासदी झेल रहा था, तब केंद्र की बीजेपी सरकार ने पंजाब की मदद करने के बजाय अफगानिस्तान को सहायता भेजी. किसान आंदोलन के दौरान साढ़े सात सौ किसानों की शहादत हुई, उन पर लाठियां और गोलियां चलाई गईं, जिसका गुस्सा आज भी पंजाब के लोगों में भरा हुआ है. पंजाब के लोग आज भी उन खौफनाक दिनों को भूले नहीं. 

Loading Ad...

पंजाब को बनाया जा रहा ड्रामा प्लेटफॉर्म

Loading Ad...

अनुराग ढांडा ने स्पष्ट किया कि कुलदीप और नसीब जैसे जिन युवाओं को मुख्यमंत्री ने खुद पटके पहनाकर जॉइनिंग कराई, वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि लड़के हरियाणा के, मुख्यमंत्री हरियाणा के, लेकिन ड्रामा पंजाब के प्लेटफॉर्म पर किया गया. यह सीएम नायब सिंह की हताशा को दर्शाता है क्योंकि पंजाब में उन्हें कोई भाव नहीं मिल रहा है. वे जहां भी जाते हैं, उनका विरोध होता है. पंजाब का एक भी युवा बीजेपी में जुड़ने को तैयार नहीं. अनुराग ढांडा ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह के पॉलिटिकल स्टंट बंद करें. जनता अब जागरूक हो चुकी है और भाजपा के ऐसे हर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश इसी तरह होता रहेगा. बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह हरियाणा में भाजपा की सरकार से परेशान लोगों को राहत देने की कोशिश करें. ऐसा न हो पंजाब हथियाने के चक्कर में हरियाणा भी हाथ से निकल जाए.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस पूरे मामले ने हरियाणा और पंजाब की राजनीति को गरमा दिया है. आरोप और पलटवार के बीच अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं. वहीं आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे को राजनीतिक और जनस्तर पर उठाती रहेगी. आने वाले दिनों में यह विवाद और तेज हो सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...