×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बंगाल चुनाव के बीच हो गया बड़ा खेला! अमित शाह ने ममता दीदी के गढ़ में क्यों मांगी माफ़ी, Post ने मचाया तहलका

Amit Shah: एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरह खींच लिया .भीषण गर्मी में लोग सड़क किनारे खड़े होकर गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो का इंतजार कर रहे थे.भीड़ काफी बड़ी थी और इंतजार लंबा होता जा रहा था.

बंगाल चुनाव के बीच हो गया बड़ा खेला! अमित शाह ने ममता दीदी के गढ़ में क्यों मांगी माफ़ी, Post ने मचाया तहलका
Image Source: Amit Shah-Tweet/Mamta-IANS
Advertisement

Amit Shah Tweet: पश्चिमी बंगाल (West Bengal Election) में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक हलचल अपने चरम पर हैं टीएमसी (TMC) को सत्ता से हटाने के लिए BJP के बड़े-बड़े दिग्गज नेता , जैसे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लगातार रैलियों और रोड शो में जुटे हुए हैं. इसी बीच एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरह खींच लिया .भीषण गर्मी में लोग सड़क किनारे खड़े होकर गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो का इंतजार कर रहे थे.  भीड़ काफी बड़ी थी और इंतजार लंबा होता जा रहा था. 

एक महिला का कमेंट और उम्मीद से अलग जवाब

इसी भीड़ में मौजूद एडवोकेट तनुश्री सरकार ने इंतजार करते-करते अमित शाह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक कमेंट कर दिया. उन्होंने  लिखा कि “जल्दी आ जाइये अमित जी, हम लोग काफी देर से गर्मी में खड़े हैं.” आमतौर पर ऐसे कमेंट्स पर कोई जवाब नहीं आता, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग हो गया.

Advertisement

अमित शाह का सीधा और विनम्र जवाब

कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस कमेंट का जवाब दिया गया. जवाब में देरी के लिए माफी मांगी गई और बताया गया कि वे लगभग 10 मिनट में वहां पहुंच रहे हैं. यह बात लोगों के लिए इसलिए खास बन गई क्योंकि एक बड़े नेता की तरफ से सीधे एक आम समर्थक को जवाब मिलना बहुत कम देखने को मिलता है.

बातचीत के स्क्रीनशॉट्स हुए वायरल 

Advertisement

जैसे ही यह बातचीत के स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए, सोशल मीडिया पर इस पर खूब चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे एक “मानवीय” पहलू बताया, जहां एक आम व्यक्ति की बात को सीधे सुना और जवाब दिया गया. लोग इस पूरे वाकये को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं, लेकिन इतना तय है कि इसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काफी ध्यान खींचा है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि अब सभी की नजरें दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं, जो 29 अप्रैल को होना है. राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति और तेज कर दी है. बंपर वोटिंग और तीखे बयानों के बीच बंगाल की राजनीति में हलचल अपने चरम पर पहुंच चुकी है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का यह उत्साह किस पार्टी के पक्ष में जाता है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें