जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विश्वकर्मा जयंती पर कामगारों को सौगात, CM योगी ने बांटी आर्थिक सहायता और टूलकिट

कार्यक्रम में अयोध्या निवासी राम ने योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से भाजपा से जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे.

Author
18 Sep 2026
( Updated: 18 Sep 2026
12:38 PM )
विश्वकर्मा जयंती पर कामगारों को सौगात, CM योगी ने बांटी आर्थिक सहायता और टूलकिट
Image Credit: Facebook/MYogiAdityanath
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026 तथा टूलकिट एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए चेक और विभिन्न जिलों के कामगारों को टूलकिट वितरित किए. मुख्यमंत्री के हाथों आर्थिक सहायता और कामकाज के उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे. कामगारों ने योगी सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनसे उन्हें अपना काम आगे बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है.

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा… राजभर का सपा पर तीखा हमला

लखनऊ के आलमबाग निवासी मोहम्मद मुश्ताक को सैलून के काम के लिए दो लाख रुपये का चेक मिला. वह पिछले 25 वर्षों से सैलून का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. मुश्ताक ने कहा कि पिछली सरकारों में उन्हें कभी इस तरह की टूलकिट नहीं मिली थी. आज मुख्यमंत्री के हाथों सहायता पाकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है.


कानपुर निवासी अवधेश को सुनार की टूलकिट मिली. करीब 20 वर्षों से सोने के आभूषण बनाने का काम कर रहे अवधेश ने मुख्यमंत्री से टूलकिट पाकर प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि वह खुद को धन्य मानते हैं.

महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा

Advertisement

बाराबंकी की वंदना और रमा जायसवाल को सिलाई मशीन मिली. सिलाई का कोर्स कर चुकीं वंदना ने बताया कि वह सिलाई के जरिए अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं. मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई. वहीं रमा जायसवाल ने बताया कि उन्होंने टूलकिट के लिए आवेदन किया था. सिलाई का काम करने के साथ वह घर की जिम्मेदारियां भी संभालती हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि योगी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. पिछली सरकार और वर्तमान सरकार में काफी अंतर है. 

युवाओं को रोजगार से जोड़ रहीं योजनाएं

कारपेंटर का काम करने वाले राहुल शर्मा को एक लाख रुपये का चेक मिला. वह पिछले आठ वर्षों से इस पेशे में काम कर रहे हैं. राहुल ने कहा कि योगी सरकार आने के बाद से उन्हें कई बार आर्थिक सहायता, टूलकिट और प्रशिक्षण का लाभ मिल चुका है. एक लाख रुपये से उन्हें अपने काम के लिए जरूरी औजार खरीदने में मदद मिलेगी. उन्होंने ऐसी योजनाएं आगे भी जारी रखने की अपील की, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें.

Advertisement

उन्नाव निवासी आनंद कुमार को भी बढ़ई के काम के लिए एक लाख रुपये का चेक मिला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. पिछली सरकारों में निम्न आय वर्ग के लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था, जबकि अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी

कुम्हारों को भी मिला संबल

यह भी पढ़ें

कार्यक्रम में अयोध्या निवासी राम को कुम्हार के काम के लिए टूलकिट प्रदान की गई. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला था, लेकिन अब उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है. राम ने योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से भाजपा से जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें