बिहार के मतदाताओं ने किया छप्परफाड़ मतदान, पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए; शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है. NDA की तरफ से BJP 53 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके अलावा JDU के 44, LJP (R) के 15, HAM के 6, RLM के 4 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में उतरे हैं, जबकि विपक्ष की तरफ RJD सबसे अधिक 71 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
Follow Us:
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज, यानी 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति (SC) और 2 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटें शामिल हैं. इस चरण में कुल 1,302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं. इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता करेंगे. बता दें कि पहले चरण में रिकॉर्ड 65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिससे दूसरे चरण को लेकर भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस चरण का मतदान ही यह तय करेगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी.
यह भी पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. चुनाव आयोग ने राज्य भर में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए हैं. निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने सुरक्षा और तकनीकी इंतज़ाम भी पुख्ता किए हैं. चुनाव वाले क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस बलों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 500 से अधिक कंपनियों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके. इस चरण में जिन 122 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें मुकाबला मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच है. एनडीए की ओर से बीजेपी सबसे ज़्यादा 53 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि जेडीयू के उम्मीदवार 44 सीटों पर मैदान में हैं. जीतन राम मांझी अपनी पार्टी के 6 सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम के उम्मीदवार 4 सीटों, जबकि एलजेपी (रामविलास) के प्रत्याशी 15 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, महागठबंधन की ओर से आरजेडी के 71, कांग्रेस के 37, मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के प्रत्याशी 7 इसके अलावा सीपीआई (माले) और सीपीआई 7 और 4 सीटों, जबकि सीपीएम 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है. इसी तरह, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने 120 सीटों पर मैदान में उतरकर चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें