Advertisement
युजवेंद्र चहल और तान्या चटर्जी का कथित चैट विवाद, इंफ्लुएंसर ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार मामला उनके किसी मैच प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है, बल्कि एक इंफ्लुएंसर के कथित दावे को लेकर सुर्खियों में आया है.
Advertisement
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी ने दावा किया था कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था. इस छोटे से मैसेज ने देखते ही देखते बड़ा विवाद खड़ा कर दिया और इंटरनेट पर बहस छिड़ गई.
चहल और इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी के कथित चैट विवाद पर नया बयान
इंफ्लुएंसर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में इस विषय पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "वह बस एक सामान्य मैसेज था. इसमें कोई बुराई या फिर विवाद छेड़ने जैसा कुछ भी नहीं था. मेरे मन में उनके लिए बहुत इज्जत है. मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं. वे एक भारतीय खिलाड़ी हैं और देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. उन्होंने मुझे सिर्फ 'क्यूट' कहा था और आईपीएल के बारे में बातचीत चल रही थी."
Advertisement
तान्या चटर्जी ने दी सफाई
Advertisement
तान्या ने आगे बताया कि पूरी बातचीत के दौरान चहल से जुड़ा टॉपिक सामने आया और उन्होंने इसे ऐसे ही बता दिया. उन्होंने कहा, "मेरा इरादा चहल को बदनाम करने का बिल्कुल भी नहीं था. मैं तो अपने दोस्तों के साथ भी इसी तरह रहती हूं. मुझमें वह मासूमियत अभी भी है. मेरे अंदर का बच्चा अभी भी जिंदा और हमेशा बरकरार रहेगा. उन्होंने मेरी तारीफ की थी, मुझे अच्छा लगा, बात खत्म."
अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैं समझ नहीं पा रही हूं कि मानहानि का केस कैसे हो सकता है. मैंने तो उन्हें बदनाम नहीं किया, बल्कि, उनकी तारीफ ही की थी."
Advertisement
चहल अभी आईपीएल खेल रहे है
उन्होंने कहा, "चहल एक भारतीय क्रिकेटर हैं और आईपीएल में खेल रहे हैं. मैं उनकी निजी जिंदगी में दखल नहीं दे रही हूं और न ही किसी और चीज में. यह बस एक तारीफ थी, जिसे मैंने अपनी मासूमियत से सभी के सामने शेयर किया."
तान्या ने अपनी बात को साफ करते हुए कहा कि यह घटना 2023 की है. अगर उन्हें कुछ ऐसा करना होता, तो वे पहले ही कर देती. यह 2023 में हुआ था. सबको पता था कि उस समय वह शादीशुदा थे. उन्होंने मुझे मैसेज किया था, जिसके बारे में मुझे पता नहीं था. मुझे यह देर से पता चला. लेकिन अगर मैं उस समय किसी पीआर या ऐसी ही किसी टीम के साथ जुड़ी होती, तो शायद मुझे पता चल जाता. मेरा कोई पीआर नहीं है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
इंफ्लुएंसर ने कहा कि मेरे वकील इस मामले को देख रहे हैं और उन्होंने मुझे ज्यादा कुछ कहने से मना किया है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि उन्होंने ही मुझे मैसेज किया था. वह एक प्यारा सा मैसेज था और एक बार नहीं, दो बार किया था.