Advertisement

Loading Ad...

आखिर कौन हैं आकाश महाराज सिंह? जिनकी गेंदबाजी के आगे फेल हुए सैमसन और गायकवाड़ जैसे धुरंधर, खुद खोला अपनी ‘जादुई पर्ची’ का राज

Who is Akash Singh: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाद आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी घातक गेंदबाजी से सनसनी मचा दी. जानिए कौन हैं आकाश और क्या है उनके पर्ची का राज.

Image Source: IANS
Loading Ad...

आईपीएल (IPL) 2026 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आकाश महाराज सिंह ने अपना पहला मैच खेला. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले मैच में ही प्रभावी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए. विकेट लेने का जश्न मनाते हुए आकाश को पॉकेट से पर्चा निकालते हुए देखा गया.

पहले मैच में ही मचाया तहलका

बता दें कि आकाश सिंह को इस सीजन में पहली बार प्लेइंग-11 में खेलने को जगह मिली. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विकेटों की झड़ी लगा दी. उनके आगे संजू सैमसन और गायकवाड़ और उर्विल पटेल जैसे धुरंधर बल्लेबाज भी नहीं टिक पाएं. दिलचस्प नजारा ये रहा कि आकाश ने हर विकेट चटकाने के बाद पर्ची निकाली और अनोखे अंदाज में विकेट लेने का जश्न मनाया.

Loading Ad...

आखिर पर्ची पर क्या लिखा था?

Loading Ad...

सीएसके की पारी समाप्त होने के बाद उस नोट के बारे में आकाश ने कहा, "मेरा मानना ​​हमेशा से सिंपल रहा है—अगर आपकी वर्क एथिक और मानसिकता मजबूत है, तभी आप हावी हो सकते हैं. मुझे लगता है कि यह मुझे मोटिवेट करता है. इसके पीछे कोई गहरी कहानी नहीं है. मैंने कुछ ऐसा लिखा था जैसे ‘अक्की को टी20 क्रिकेट में विकेट लेना आता है’. यह मुझे गेम के दौरान मोटिवेट करता है. कभी-कभी ये चीजें काम करती हैं, कभी-कभी नहीं, लेकिन अगर कोई चीज मुझे मोटिवेटेड रहने और बेहतर परफॉर्म करने में मदद करती है, तो मैं उसे करने को तैयार हूं. मेरे लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है”.  

आकाश ने बताया अपना सीक्रेट मंत्र

Loading Ad...

उन्होंने आगे कहा, "मुझे पता है कि मैं खुद को अच्छी तरह से एक्सप्रेस करता हूं, और लोग भी मुझसे यही कहते हैं. सच कहूं तो, यह उस माहौल के बारे में है जो आप अपने आसपास बनाते हैं. मैं यह समझने में समय बिताता हूं कि चैंपियन कैसे सोचते हैं और कैसे कड़ी मेहनत करते हैं”. युवा गेंदबाज ने कहा, उनका अप्रोच क्लैरिटी और एग्रेशन पर बना था, जिसका मकसद बल्लेबाज से आगे सोचना था. मेरा माइंडसेट हमेशा बड़े विकेट लेने का होता है क्योंकि जब आप आईपीएल में आते हैं, तो आपको सिर्फ खेलने नहीं आना चाहिए - आपको डॉमिनेट करना चाहिए. वह माइंडसेट बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं सोचते हैं, तो इस तरह की लीग में जहां बल्लेबाजी हर दिन मजबूत होती जा रही है, आप हमेशा पीछे रहेंगे.

कौन हैं आकाश सिंह?

राजस्थान में जन्मे आकाश सिंह आईपीएल में अब तक कई टिमों का हिस्सा रह चुके हैं. साल 2021 में उन्होंने पहली बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू मैच खेला था, जिसमें उन्होंने कुल 40 देकर 2 विकेट चटकाए थे. उसके बाद 2023 में उन्हें एक चोटिल खिलाड़ी की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल किया गया. हालांकि, आकाश उतने प्रभावी नहीं रहे. उन्होंने CSK के लिए 6 मैचों में 5 विकेट लिए और इकॉनमी भी काफी महंगी रही. उसके बाद साल 2025 के आईपीएल सीजन में उन्हें लखनऊ ने उनकी बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा. 2025 के सीजन में आकाश ने लखनऊ की टीम के लिए 3 मैचों में 4 विकेट चटकाए. वहीं, इस सीजन के पहले मैच में ही उन्होंने पूरी महफिल लूट ली. अब देखना होगा आगे उनका प्रदर्शन कैसा होता है. 

Loading Ad...

आकाश का अब तक का कैसा रहा सफर?

आकाश एक साधारण किसान परिवार में जन्मे हैं. खेल के प्रति अपने जुनूर को अंजाम देने के लिए उन्होंने बीकानेर के शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल से अपनी यात्रा की शुरूआत की. आकाश की काबिलियत को पहचानते हुए उन्हें MRF पेस फाउंडेशन में जगह मिल गई. वहां उन्होंने दिग्गज बॉलर ग्लेन मैक्ग्रा के मार्गदर्शन में अपनी गेंदबाजी को तराशा. उन्होंने 2019 में राजस्थान की तरफ से अपना डोमेस्टिक टी20 का आगाज किया और शुरुआती मुकाबले में ही 2 विकेट चटकाकर अपनी काबिलियत साबित की. आकाश 2019 एशिया कप और 2020 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे. वर्ल्ड कप में उन्होंने नई गेंद से घातक गेंदबाजी करते हुए 6 मुकाबलों में 11 विकेट हासिल किए और भारत को खिताबी मुकाबले तक ले जाने में मुख्य भूमिका निभाई. उसके बाद आकाश ने आईपीएल की तरफ अपना अगला कदम बढ़ाया.

Loading Ad...
Loading Ad...