वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, संजू ने खेली धांसू पारी, फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगी भिडंत!
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से मिली जीत के नायक 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले संजू सैमसन रहे। इसके साथ ही एक बार फिर Ind Vs SA फाइनल की संभावना बढ़ गई है.
Follow Us:
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. रविवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया. टीम इंडिया का यह टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है.
इसके साथ ही टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के साथ एक बार फिर फाइनल की संभावना बढ़ गई है. अगर भारत इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीकी टीम हरा देती है तो ये लगातार दूसरी बार है होगा जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलेंगी. भारतीय टीम 2024 में प्रोटियाज टीम को ही हराकर चैंपियन बनी थी.
बीती रात करो या मरो वाले मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 173 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया था. इस मुकाबले से पहले यह टीम इंडिया का विश्व कप में सबसे बड़ा रन चेज भी था. हालांकि, संजू सैमसन की 97 रनों की नाबाद पारी के बूते कोलकाता में भारतीय टीम ने 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप का ओवरऑल तीसरा सबसे सफल रन चेज भी है.
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा एक बार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन भी 6 गेंदों में 10 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बने. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 और तिलक वर्मा 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि, संजू सैमसन एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने हार्दिक पांड्या (17 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई.
सैमसन ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 रनों की नाबाद पारी खेली. टी20 विश्व कप में भारत की ओर से रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम दर्ज हो गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
यह भी पढ़ें
इससे पहले वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए. टीम की तरफ से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली. भारतीय टीम 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें