Advertisement
PCB के इशारे पर भारत से पंगा लेने वाले अमीनुल इस्लाम की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से छुट्टी, तमीम इकबाल बने डायरेक्टर
बांग्लादेश में भारत विरोधी अमीनुल इस्लाम को हटाकर बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज तमीम इकबाल को क्रिकेट बोर्ड का नया डायरेक्टर बनाया है. तमीम इकबाल वही हैं जिन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के भारत में T20 में न खेलने के फैसले का विरोध जताया था.
Advertisement
Bangladesh Cricekt Board: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार आने के साथ भारत के साथ दूरी सिमटने लगी है. मोहम्मद यूनुस की सरकार में जहां क्रिकेट को भी हथियार की तरह भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया गया, वहीं, तारिक रहमान क्रिकेट बोर्ड से भी भारत विरोधियों की छुट्टी कर रही है.
बांग्लादेश में भारत विरोधी अमीनुल इस्लाम को हटाकर बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज तमीम इकबाल को क्रिकेट बोर्ड का नया डायरेक्टर बनाया है. तारिक रहमान सरकार का यह फैसला न केवल बांग्लादेश क्रिकेट के भविष्य के लिए बड़ा कदम माना जा रहा, बल्कि भारत के साथ दोस्ताना रिश्तों की नई शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है.
अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने भारत से कैसे बिगाड़े रिश्ते?
Advertisement
दरअसल, पूर्व डायरेक्टर अमीनुल इस्लाम ने भारत-बांग्लादेश के खेल रिश्तों में भी राजनीति और दुश्मनी की कड़वाहट घोली थी. अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व में ही बांग्लादेश क्रिकेट ने T20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया था. कहा गया कि उस समय पाकिस्तान के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और बहकावे में आकर BCB ने ऐसा किया.
Advertisement
कौन हैं BCB के नए डायरेक्टर तमीम इकबाल?
37 साल के तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सबसे युवा अध्यक्ष हैं. तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. वह बांग्लादेश के सबसे सफल और लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं. उन्होंने टेस्ट, ODI और T20 में कुल मिलाकर 15,000 से ज्यादा रन बनाए हैं.
Advertisement
तमीम इकबाल नियुक्ति के साथ ही 11 सदस्यीय नई कमिटी का नेतृत्व करेंगे. इस कमिटी में रश्ना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, इसराफिल खसरू, तंजील चौधरी, सलमान इस्फहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा हैं. इससे पहले अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाले ‘भारत-विरोधी’ क्रिकेट बोर्ड को पूरी तरह भंग कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें- नकवी का बड़ा सपना-क्या PSL वाकई IPL की बराबरी कर पाएगी?
अमीनुल इस्लाम बुलबुल ही थे जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के इशारे पर भारत से बैर मोल लिया और अब न घर के रहे न घाट के, बांग्लादेश सरकार ने उन्हें ही बाहर का रास्ता दिखा दिया.
Advertisement
यह भी पढ़ें