जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विराट-अनुष्का के मंदिर जाने पर उठे सवाल! मोहम्मद शमी ने दिया दो टूक जवाब, कहा- 'इसमें दिक्कत क्या है?'

Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखते हुए विराट का समर्थन किया है. उनका कहना है कि किसी की व्यक्तिगत आस्था और विश्वास पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है.

Author
06 Aug 2026
( Updated: 06 Aug 2026
12:02 PM )
विराट-अनुष्का के मंदिर जाने पर उठे सवाल! मोहम्मद शमी ने दिया दो टूक जवाब, कहा- 'इसमें दिक्कत क्या है?'
Image Source: Mohmmaad Shami
Advertisement

Virat-Anushka Troll: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन और प्रेमानंद महाराज के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है. दोनों समय-समय पर आश्रम पहुंचते हैं, आशीर्वाद लेते हैं और अपने आध्यात्मिक अनुभवों को निजी तौर पर जीते हैं. हालांकि, उनकी इन यात्राओ को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं. कुछ लोग इसका समर्थन करते हैं, तो कुछ आलोचना भी करते हैं. अब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखते हुए विराट का समर्थन किया है. उनका कहना है कि किसी की व्यक्तिगत आस्था और विश्वास पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है..

शमी बोले- विराट अपने हर काम को पूरे अनुशासन से करते हैं

टाइम्स नाउ नवभारत को दिए एक इंटरव्यू में मोहम्मद शमी ने विराट कोहली की आदतों और उनके स्वभाव की तारीफ की. उन्होने कहा कि विराट बेहद जुनूनी इसान हैं और जो भी काम करते हैं, उसे पूरे मन और अनुशासन के साथ करते हैं. शमी के मुताबिक, विराट अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी चीज को बहुत व्यवस्थित रखते हैं. उन्होंने उस वायरल वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें विराट के होटल रूम की झलक दिखाई गई थी. शमी ने कहा कि अगर कोई उस वीडियो को ध्यान से देखे, तो समझ जाएगा कि विराट कितने व्यवस्थित और अनुशासित इंसान हैं. उनके सामान से लेकर रोजमर्रा की आदतों तक, हर चीज में एक खास व्यवस्था दिखाई देती है.

प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर क्यों हो विवाद?

जब इंटरव्यू में शमी से पूछा गया कि विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने को लेकर इतनी चर्चा और आलोचना क्यों होती है, तो उन्होंने साफ कहा कि इसमें उन्हें कोई गलत बात नजर नहीं आती.शमी का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति किसी संत या गुरु से मिलने जाता है, आशीर्वाद लेता है या आध्यात्मिक शांति की तलाश करता है, तो यह पूरी तरह उसका निजी फैसला है. इसमें किसी और को आपत्ति जताने या टिप्पणी करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपनी आस्था के अनुसार जीने का अधिकार है. 

Advertisement

'CJP प्रोटेस्ट से इस मनहूस देश में मुसलमान थोड़ी सांस ले पाए', JNU की पूर्व प्रोफेसर के बयान पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; लोगों ने कहा- पाकिस्तान भेजो

अनुष्का शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल पर भी दिया सीधा जवाब

इंटरव्यू के दौरान शमी से यह भी पूछा गया कि क्या अनुष्का शर्मा की वजह से विराट कोहली आध्यात्मिक बने हैं. इस सवाल का जवाब भी उन्होंने बेहद सहज अंदाज में दिया. उन्होंने कहा कि अगर पति-पत्नी दोनों किसी अच्छी बात में साथ हैं और एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं, तो इसमें दिक्कत क्या है. उनके मुताबिक, अगर दोनों मिलकर किसी आध्यात्मिक रास्ते पर चलना चाहते हैं, तो यह अच्छी बात है। दूसरों को इस पर बेवजह सवाल उठाने की जरूरत नहीं है.

कई बार वृंदावन पहुंच चुका है कोहली परिवार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वर्षों में कई बार वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं. हाल ही में इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद भी दोनों वहां पहुंचे थे. इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद भी उन्होंने वृंदावन जाकर आशीर्वाद लिया था. प्रेमानंद महाराज से मिलने के साथ-साथ दोनों उनके गुरुदेव श्री हित गौरंगी शरण महाराज के आश्रम भी पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन किए और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया/ यही वजह है कि उनका यह आध्यात्मिक जुड़ाव अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें