Advertisement
सुरक्षा की नो गारंटी! विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान न जाने की धमकी, PSL पर मंडराए खतरे का बादल
Pakistan Cricket Board: सुरक्षा खतरों और विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकियों के कारण पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
Advertisement
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आगाज़ 26 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर संशय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय हथियारबंद विरोधी समूहों ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सुरक्षा और यात्रा संबंधी गंभीर चेतावनी दी है.
विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की धमकी
आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से संबंधित गुट जमात-उल-अहरार (JuA) ने लाहौर और कराची में होने वाले मुकाबलों को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें संगठन ने विदेशी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के मद्देनजर पाकिस्तान का दौरा न करें.
Advertisement
हथियारबंद गुटों ने क्या कहा?
Advertisement
विदेशी खिलाड़ियों का जिक्र कर हथियारबंद विरोधी गुटों ने कहा कि वे खेल के विरोधी नहीं हैं, लेकिन देश के वर्तमान हालात किसी भी बड़े आयोजन के अनुकूल नहीं हैं. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे क्षेत्रों में जारी सैन्य संघर्ष और अशांति के बीच ऐसे "तमाशों" का आयोजन पीड़ितों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है. मौजूदा अस्थिर राजनीतिक और सुरक्षा स्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती.
पीएसएल (PSL) के सामने गंभीर चुनौती
Advertisement
इस्लामाबाद पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसएल (PSL) को केवल आंतरिक खतरों का ही सामना नहीं करना पड़ रहा है, बल्कि वैश्विक परिस्थितियां भी बाधा बनी हुई हैं. ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिससे खिलाड़ियों का पाकिस्तान पहुंचना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है.
क्या रद्द होगा टूर्नामेंट?
यह भी पढ़ें
तमाम धमकियों और तनावपूर्ण माहौल के बीच अब सवाल यह है कि पीएसएल का आयोजन होगा या रद्द होगा? अगर विदेशी खिलाड़ी डर की वजह से नाम वापस लेते हैं, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास टूर्नामेंट को स्थगित या रद्द करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा. हालांकि सुरक्षा संबंधी चिंताओं और खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष के बावजूद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की यात्रा योजनाओं को लेकर किसी भी बड़े खतरे को फिलहाल खारिज कर दिया है.