Advertisement
लगातार हार से परेशान मुंबई इंडियंस, IPL 2027 में मिलेगा नया कप्तान, पांड्या की होगी छुट्टी! रोहित शर्मा किंगमेकर
IPL 2027 से पहले ख़बर आ रही है कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव आ सकता है, और यह भी कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा नया कप्तान चुनेंगे.
Advertisement
Mumbai Indians आने वाले IPL सीजन में मुंबई इंडियंस को एक बार फिर नया कप्तान मिल सकता है. गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर MI में आए और कप्तान बने हार्दिक पांड्या की छुट्टी हो सकती है. ऐसे में रोहित शर्मा के ऊपर नया कैप्टन चुनने की जिम्मेदारी आ गई है.
यानी कि IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा, इस बात को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं; जिनमें यह भी कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की जगह नए कप्तान की एंट्री हो सकती है.
इन सभी अटकलों के बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड की ख़बरें भी आ रही हैं. किसी ख़बर में यह कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या CSK में जा सकते हैं, तो दूसरी ख़बर के अनुसार वह KKR जॉइन कर सकते हैं. पर अब एक और नई ख़बर के मुताबिक वह मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे, लेकिन उनसे मुंबई इंडियंस की कप्तानी वापस ले ली जाएगी. बता दें कि हार्दिक पांड्या को 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था, उनसे पहले एम.आई. के कप्तान रोहित शर्मा थे.
Advertisement
रोहित शर्मा चुनेंगे नया कप्तान!
Advertisement
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL ट्रॉफी जीती, लेकिन अब वह फिर से कप्तानी लेने के इच्छुक नहीं हैं. ऐसे में नए कप्तान को चुनने की ख़बर सामने आ रही है, और इस प्रक्रिया में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रहेगी. नए कप्तान को चुनने में उनका साथ मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच ‘महेला जयवर्धने’ भी देंगे.
नए कप्तान के लिए कुछ नाम आए सामने
Advertisement
यह भी पढ़ें
नया कप्तान कौन होगा, इस बात को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं; जिनमें दो प्रमुख नाम सामने आए हैं. पहला नाम जसप्रीत बुमराह, तो दूसरा नाम तिलक वर्मा का है. कहा जा रहा है कि इन दोनों में से किसी एक को एम.आई. की कप्तानी सौंपी जा सकती है.