Advertisement
IPL 2026: साई सुदर्शन का धमाका, 47 पारियों में सबसे तेज 2000 रन बनाकर रचा इतिहास
साई सुदर्शन आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 47 पारियों में हासिल किया। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 48 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे.
Advertisement
आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है. एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में जीटी के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है.
सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सुदर्शन
साई सुदर्शन आईपीएल में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2 हजार रन सिर्फ 47वीं पारी में पूरे किए हैं. उन्होंने क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. गेल ने यह मुकाम 48वीं पारी में हासिल किया था. गुजरात टाइटंस की तरफ से सुदर्शन आईपीएल में 2 हजार रन बनाने वाले शुभमन गिल के बाद महज दूसरे बल्लेबाज भी हैं.
Advertisement
गिल-सुदर्शन की दमदार साझेदारी
Advertisement
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने जबरदस्त शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 76 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी निभाई. गिल 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, सुदर्शन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. सुदर्शन ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए.
रिकॉर्ड साझेदारी की ओर बढ़ती जोड़ी
Advertisement
सुदर्शन और गिल ने आईपीएल में पहले विकेट के लिए पांचवीं बार शतकीय साझेदारी निभाई. इस लीग में सुदर्शन-गिल से ज्यादा पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने के मामले में सिर्फ शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जोड़ी आगे हैं. धवन-वॉर्नर ने आईपीएल में पहले विकेट के लिए छह बार शतकीय साझेदारी जमाई है.
यह भी पढ़ें
इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं. जेसन होल्डर आईपीएल में जीटी की तरफ से अपना पहला मैच खेल रहे हैं. वहीं, मानव सुथार को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. आरसीबी की तरफ से इस मुकाबले में फिल साल्ट चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं. साल्ट के स्थान पर जैकब बेथेले को मौका दिया गया है.