जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL 2026: RCB ने फिर रचा इतिहास, खिताबी जीत के बाद विराट कोहली का भावुक पोस्ट

कोहली ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया."

Author
01 Jun 2026
( Updated: 01 Jun 2026
03:20 PM )
IPL 2026: RCB ने फिर रचा इतिहास, खिताबी जीत के बाद विराट कोहली का भावुक पोस्ट
Image Credits: IANS
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 'आईपीएल- 2026' के खिताब को अपने नाम किया. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीत के नायक रहे. आरसीबी के सफलतापूर्वक खिताब का बचाव करने के बाद कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा.  

चैंपियन बनने पर कोहली का भावुक पोस्ट

कोहली ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया." 

खिताबी मुकाबले में कोहली का बल्ला खूब गरजा. विराट ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 27 गेंदों में 62 रन जोड़े. कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया. विराट ने अपने पचास रन महज 25 गेंदों में पूरे किए.

Advertisement

इससे पढ़े...IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी बने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, रबाडा को पर्पल कैप, जानें किसे क्या मिला

फाइनल में गरजा कोहली का बल्ला 

कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 178 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रन बनाए. अपनी इस पारी में विराट ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया. 

इससे पहले, आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 155 रनों के स्कोर पर रोका. जीटी की तरफ से सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर ही कुछ हद तक लय में नजर आए और उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की शानदार पारी खेली.

Advertisement

आरसीबी ने किया खिताब का बचाव

आरसीबी की ओर से रसिख सलाम ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 27 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देकर 2 विकेट निकाले. जोश हेजलवुड भी 2 विकेट चटकाने में सफल रहे. आरसीबी खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की महज तीसरी टीम बन गई है. 

आरसीबी से पहले यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने हासिल की है. कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 16 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 675 रन बनाए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें