×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL 2026 KKR VS LSG: सुपर ओवर में KKR की रोमांचक जीत, LSG को मिली लगातार पांचवी हार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की. लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में खेले गए इस मैच में आखिरी गेंद तक सस्पेंस बना रहा.

Author
27 Apr 2026
( Updated: 27 Apr 2026
03:41 PM )
IPL 2026 KKR VS LSG:  सुपर ओवर में KKR की रोमांचक जीत, LSG को मिली लगातार पांचवी हार
Image Credits: IANS
Advertisement

आईपीएल 2026 के बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह मैच शुरुआत से लेकर आखिरी गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा, जहां दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी. हालांकि, अंत में केकेआर ने सुपरओवर में बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.

रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजीसे मिली जीत

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 155 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. कोलकाता के रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर 83 रन बनाकर एक शानदार पारी खेली. रिंकू ने लास्ट डेथ ओवर में 6 बॉल पर 4 छक्के लगाकर कोलकाता को राहत पहुंचाई . वहीं कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाया.

दोनों टीमों के गेंदबाजों ने भी दिखाया अपना जलवा

Advertisement

गेंदबाजी की बात करें तो पहले बोलिंग कर रहे लखनऊ के मोहसिन खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए वही मोहम्मद शम्मी को एक भी विकेट नहीं मिल सका, वहीं दूसरे इनिंग्स में बोलिंग कर रहे कोलकाता के वैभव अरोरा ने 4 ओवर्स में 24 रन देकर 2 विकेट लिए और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

सुपर ओवर में कैसा रहा मैच, किसकी हुई जीत?

सुपर ओवर में केकेआर की ओर से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी सुनील नरेन को सौंपी गई. नरेन ने पहली ही गेंद पर एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया. वहीं, दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने एक रन बनाया. ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम ने भी बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बाउंड्री लाइन पर रोवमैन पॉवेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए छक्के की ओर जाती गेंद को रिंकू संग मिलकर कैच में तब्दील कर दिया. एलएसजी की टीम सुपर ओवर में महज एक रन ही बना सकी. केकेआर की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए केकेआर को जीत दिला दी.

कप्तान ऋषभ पंत की लगातार पांचवी हार

लखनऊ सुपर जॉइंट्स को अभी भी अपनी जीत का इंतजार है लखनऊ ने अभी तक सिर्फ 8 मैच खेले है जिसमें से सिर्फ 2 मैचों में ही अपनी जीत दर्ज की है. मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि 'हमें  ब्रेक की जरूरत है, मुझे लगता है कि हमें रिफ्रेश होना ही पड़ेगा, टीम में सभी को अपनी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी, सबको अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा और मुझे भरोसा है कि सब मिलकर एक अच्छी रणनीति के साथ खेलेंगे'. इस मैच के हारने के बाद लखनऊ के लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. लखनऊ अभी पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे 10 नंबर पर है, लखनऊ को एक अच्छी रणनीति के साथ अगले मैच में उतरना होगा और बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें