×
जिस पर देशकरता है भरोसा

IPL2026 DC VS RR : आखरी गेंद तक चला मुकाबला,लगातार लंबी हार के बाद दिल्ली की शानदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 226 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच 7 विकेट से जीता। आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी की यह सबसे बड़ी जीत थी। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

Author
02 May 2026
( Updated: 02 May 2026
01:01 PM )
IPL2026 DC VS RR : आखरी गेंद तक चला मुकाबला,लगातार लंबी हार के बाद दिल्ली की शानदार जीत
(Photo-IANS)
Advertisement

IPL2026 के 43वों मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया. इस रोमांचक मुकाबले में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को काफी अच्छी शुरुआत मिली. ओपनर्स ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया, बाकी बल्लेबाजों ने दिल्ली को 225 रनों का लक्ष्य चेस करने में अहम भूमिका निभाई.  

दिल्ली के गेंदबाजों ने राजस्थान पर बनाया दबाव 

इस शानदार मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने राजस्थान के बल्लेबाजों पर लगातार अपनी शानदार बोलिंग से दबाव बनाकर रखा. दिल्ली के गेंदबाजों ने पावर प्ले में ही 2 विकेट अपने नाम कर लिया था. मिचेल स्टार्क ने ipl का पहला मैच कल खेला और इस रोमांचक मैच में स्टार्क ने 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया. वहीं जेमीसन के वापस आने से दिल्ली को और मजबूती मिली. जेमीसन ने वैभव सूर्यवंशी जो कि घातक अंदाज में बल्लेबाजी करते थे उनका विकेट लेते हुए सबको अपनी मौजूदगी दिखाई. 

दिल्ली की तेज शुरुआत में राजस्थान के बोलर्स धराशायी

Advertisement

226 रनों का पीछा करते हुए दूसरे इनिंग्स में दिल्ली के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 70 रन बोर्ड पर लगा दिया, वहीं दिल्ली के बल्लेबाज़ पथुम निसांका ने 33 गेंदों पर 62 और राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रन बनाकर दिल्ली को जीत की तरफ आगे बढ़ाया. नीतीश राणा ने 17 गेंदों में 33 और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर आराम से 20वीं ओवर में 226 रन का टारगेट चेज कर लिया और अपने खाते में 2 पॉइंट्स जोड़े. दिल्ली कैपिटल्स के IPL इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है. इससे IPL 2025 में दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में 210 रन का लक्ष्य हासिल किया था फिर उसी साल में पंजाब के खिलाफ़ 207 रन का लक्ष्य हासिल किया था. 

'शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से खुश हूँ ' कप्तान अक्षर पटेल 

डीसी के कप्तान अक्षर पटेल जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की.
मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "पिछले मैच के बाद भी, जब मैं इंटरव्यू दे रहा था, तो यही कह रहा था कि आपको हर दिन आना है और वही चीजें करते रहना है. आप हमेशा चीजों को बदल सकते हैं. लड़कों ने जिस तरह से खेला, उससे बहुत खुश हूं." इस मैच में डीसी ने मिचेल स्टार्क को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी. इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. स्टार्क के प्रदर्शन पर पटेल ने कहा, "वह इस खेल के लेजेंड हैं. तीन महीने दूर रहने के बाद, वापस आकर इस तरह के विकेट पर ऐसा प्रदर्शन करना बताता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं. बहुत खुश हूं कि स्टार्क वापस आ गए हैं और सबको दिखा रहे हैं कि वह इतने बेहतरीन गेंदबाज क्यों हैं." स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर यशस्वी जायसवाल, कप्तान रियान पराग और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आउट किया. अक्षर ने जीत का श्रेय टीम को देते हुए कहा, "लड़कों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, इसलिए मैं बहुत खुश हूं. हम अपनी योजना को अच्छी तरह लागू कर पाए. इसी वजह से हमें परिणाम मिला." वैभव और यशस्वी का विकेट पावर प्ले में लेने की अहमियत पर अक्षर ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर, आप इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते. अगर आप विरोधी टीम के उन मुख्य बल्लेबाजों को आउट कर दें, जो पावरप्ले में खेल बदल सकते हैं. उस समय मुझसे ज्यादा खुश कोई नहीं होता." मैच पर नजर डालें तो आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 225 रन बनाए थे. डीसी ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता. डीसी के लिए 75 रन बनाने वाले केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

Advertisement

आईपीएल 2026 से हो सकती है दिल्ली कैपिटल की टीम बाहर ?

IPL 2026 की शुरुआत लगातार 2 जीत के साथ करने वाली डीसी अगले 7 मैचों में से 5 मैच गंवाकर एक बार फिर से प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है. आरआर के खिलाफ डीसी की जीत लगातार 3 हार के बाद मिली है. डीसी फिलहाल 9 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक भी IPL ट्रॉफी अपने नाम नहीं किया है. आने वाले अगले कुछ मैचों में दिल्ली कैपिटल को शानदार प्रदर्शन करना होगा अक्षर पटेल को प्लेऑफ में पहुंचने और ट्रॉफी जीतने के लिए एक अच्छे रननीति की जरूरत पड़ने वाली है वही टीम ने मिचेल स्टार्क और जेमीसन के वापसी करने से टीम को और भी मजबूती मिली है ऐसे में यह देखना बहुत ही जरूरी है कि टीम में इतने अच्छे बोलिंग और बैटिंग ऑप्शंस के बावजूद दिल्ली कैपिटल अब आगे कैसा प्रदर्शन कर पाती है.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें