Advertisement
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर
आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.
Advertisement
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है. हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे शेष सीजन से बाहर हो गए हैं.
सीएसके को लगा बड़ा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स ने पुष्टि की है कि म्हात्रे को चोट से उबरने में 6-12 हफ्तों का समय लगेगा. ऐसे में उनके लिए टूर्नामेंट के शेष हिस्से में खेलना मुमकिन नहीं है.
Advertisement
हैमस्ट्रिंग के चलते आयुष म्हात्रे शेष सीजन से बाहर
Advertisement
18 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए इस युवा खिलाड़ी को बाएं हैमस्ट्रिंग को पकड़ते हुए देखा गया था. आउट होने से पहले ही उन्हें मैदान पर दो बार ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ी थी. जब वह वापस लौट रहे थे, तो फिजियो ने उन्हें मैदान से बाहर ले जाने में मदद की थी. सोमवार को म्हात्रे का स्कैन किया गया, जिसमें चोट की गंभीरता का पता लग सका.
6 मुकाबलों में म्हात्रे ने लगाएं दो अर्धशतक
Advertisement
पांच बार की चैंपियन सीएसके 6 में से 2 मैच गंवाकर आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है. म्हात्रे की गैरमौजूदगी ने टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. युवा खिलाड़ी म्हात्रे ने इस सीजन 6 मुकाबलों में 33.50 की औसत के साथ 201 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वह इस सीजन टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं.
कुछ ही दिनों पहले चेन्नई सुपर किंग्स को तेज गेंदबाज खलील अहमद के रूप में झटका लगा था, जो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए. अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अब तक खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही सीएसके ने नाथन एलिस को भी गंवा दिया था. डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे.
CSK अपना अगला मैच 23 अप्रैल को MI के खिलाफ खेलेगी
Advertisement
यह भी पढ़ें
चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मैच 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. 2 मई को इस टीम का सामना एक बार फिर मुंबई इंडियंस से होगा. इसके बाद टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 मई और 15 मई को लगातार दो मुकाबले खेलेगी. 18 मई को उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जबकि 21 मई को सीएसके के सामने गुजरात टाइटंस होगी.