Advertisement
वनडे से टी20 तक भारत का जलवा बरक़रार, लगातार दो वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
2023 से लेकर अब तक 50 ओवर के फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. 2023 में टीम इंडिया ने कुल 35 वनडे मैच खेले और इस दौरान 27 मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि महज 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा.
Advertisement
वनडे क्रिकेट में भारत का वर्चस्व लगातार कायम है. 50 ओवर के फॉर्मेट में पिछले 35 महीनों से दुनिया की बड़ी से बड़ी टीम भी भारत से नंबर एक का ताज नहीं छिन सकी है. सिर्फ वनडे ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 में भी भारत का दबदबा लगातार बना हुआ है.
सितंबर 2023 से वनडे में नंबर-1 है भारत
वनडे क्रिकेट में भारतरीय टीम की बादशाहत सितंबर 2023 से कायम है. भारत ने पाकिस्तान से नंबर एक की कुर्सी छीनी थी और उसके बाद से किसी भी टीम को इस पोजीशन के आसपास तक नहीं भटकने दिया है. भारतीय टीम के अभी कुल 116 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. भारत के बाद फिलहाल आईसीसी की ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है, जिसके कुल रेटिंग प्वाइंट 109 हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है.
Advertisement
2023 में शानदार रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन
Advertisement
2023 से लेकर अब तक 50 ओवर के फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. 2023 में टीम इंडिया ने कुल 35 वनडे मैच खेले और इस दौरान 27 मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि महज 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. साल 2024 में भारतीय टीम ने सिर्फ 3 ही वनडे मुकाबले खेले. इस दौरान टीम को 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, तो एक मुकाबला टाई रहा.
Advertisement
2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर दिखाया दम
टीम इंडिया के लिए साल 2025 वनडे फॉर्मेट में बेमिसाल रहा. साल की शुरुआत में ही भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाते हुए अपनी बादशाहत साबित की. 2025 में भारत ने कुल मिलाकर 14 वनडे मुकाबले खेले और टीम को 11 में जीत नसीब हुई. वहीं, सिर्फ 3 ही मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. भारत का जीत प्रतिशत 78.57 का रहा. साल के आखिरी में बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के हाथों से वनडे टीम की कमान लेकर शुभमन गिल के हाथों में सौंपी. गिल की कप्तानी में भले ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे सीरीज में हार मिली, पर टीम का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा.
साल 2026 में भारत ने अभी तक कुल 9 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान टीम को 5 में जीत, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरान भारत को इंग्लैंड की सरजमीं पर वनडे सीरीज गंवानी पड़ी. हालांकि, नए-नवेले कप्तान गिल की अगुवाई में भारत ने इस फॉर्मेट में हर बड़ी टीम को कड़ी टक्कर जरूर दी है.
Advertisement
टी20 में भी भारत का दबदबा
टी20 में भी भारत का दबदबा लगातार कायम रखा है. भारतीय टीम फरवरी 2022 से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जुलाई 2026 तक नंबर वन रही. इसके बाद इंग्लैंड के हाथों पांच मैचों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद टीम की 1600 दिनों से चली आ रही बादशाहत कुछ दिनों के लिए इंग्लिश टीम ने खत्म की. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में बड़ी जीत के साथ ही भारत ने एक बार फिर टी20 के किंग का ताज पहन लिया.
टी20 फॉर्मेट में नंबर वन रहते हुए भारत ने लगातार दो बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया. 2024 में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया, तो 2026 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी. भारत पहला ऐसा देश बना, जिसने सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया और अपने ही घर में टी20 वर्ल्ड कप जीता.
Advertisement
यह भी पढ़ें
2023 में भारत ने खेले 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 15 मैच जीते, जबकि 7 में हार का सामना किया. वहीं, 2024 में टीम का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा. इस साल टीम इंडिया ने खेले 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 22 में जीत दर्ज की और टीम का जीत प्रतिशत 92.30 का रहा. 2025 में भारत ने खेले कुल 21 टी20 मैचों में से 15 में जीत हासिल की, जबकि 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा. दो मुकाबले बेनतीजा रहा, तो एक मैच टाई रहा, जिसमें सुपर ओवर में जीत भारत के पक्ष में ही आई. 2026 में भारत ने अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारत को 15 में जीत मिली है, तो 8 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.