Advertisement
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की काजीरंगा राइनो चैंपियनशिप 2026 का असम में रंगारंग शुभारंभ, 5 से 7 जून तक होगी लीग, देशभर के मुक्केबाज दिखाएंगे दमखम
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की काजीरंगा राइनो चैंपियनशिप 2026 का असम में रंगारंग शुभारंभ होने जा रहा है. ये प्रतियोगिता 5 से 7 जून तक होगी. इसी सिलसिले में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र शुक्रवार को गोलाघाट पहुंचेंगे.
Advertisement
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) द्वारा आयोजित होने वाली 'प्रो बॉक्सिंग लीग 2026' के सेकंड ट्रायल रन के रूप में, काजीरंगा राइनो चैंपियनशिप का आज से असम के गोलाघाट जिले में भव्य शुभारंभ हो रहा है. यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 5 से 7 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी.
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आगामी 6-10 जुलाई तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में देश के सबसे बड़े बॉक्सिंग आयोजनों में, प्रो बॉक्सिंग लीग का आयोजन किया जा रहा है. इस महाआयोजन की तैयारियां देशभर में जमीनी स्तर पर की जा रही हैं. प्रतिभाशाली मुक्केबाजों की खोज, प्रशिक्षण एवं उन्हें अंतरराष्ट्रीय तथा ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने की दिशा में फेडरेशन लगातार कार्य कर रहा है.
इसी कड़ी में आयोजित काजीरंगा राइनो चैंपियनशिप में देशभर, विशेषकर पूर्वोत्तर भारत के प्रतिभाशाली महिला एवं पुरुष मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रो बॉक्सिंग लीग की विभिन्न टीमों के लिए किया जाएगा.
Advertisement
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र शुक्रवार को गोलाघाट (असम) पहुंचेंगे. आईएबीएफ के महासचिव श्री राकेश ठाकरान गुरुवार सायं ही गोलाघाट पहुंच चुके हैं. वहीं, देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का आगमन भी प्रारंभ हो गया है.
Advertisement
आयोजन समिति के सचिव श्री संजीव हांडिक ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. असम के मुक्केबाज एवं स्थानीय खेल प्रेमी देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उत्साहित हैं. गोलाघाट स्टेडियम को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बॉक्सिंग रिंग तैयार किए गए हैं.
Advertisement
आज से प्रारंभ होकर 7 जून तक चलने वाले इस महाआयोजन में रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला देखने को मिलेगी. ग्रैंड फिनाले मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा. असम की जनता खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.
चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा प्रो बॉक्सिंग लीग में अवसर: राकेश ठाकरान
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी मुक्केबाजों को प्रोत्साहन स्वरूप नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. विभिन्न वजन वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रो बॉक्सिंग लीग के लिए किया जाएगा. चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग एवं प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर होगी. निर्धारित श्रेणियों में शीर्ष पुरुष एवं महिला मुक्केबाजों को प्रो बॉक्सिंग लीग की टीमों में स्थान दिया जाएगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा.
Advertisement
रेफरी एवं जज प्रशिक्षण कार्यक्रम भी साथ-साथ: राकेश भारद्वाज
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का मानना है कि खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षित रेफरी और जजों का विकास भी बॉक्सिंग के समग्र उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है. इसी उद्देश्य से फेडरेशन द्वारा 4 से 7 जून 2026 तक गोलाघाट स्टेडियम, असम में राष्ट्रीय रेफरी एवं जज प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन देश में जजों को तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा.
Advertisement
डिजिटल स्कोरिंग सिस्टम से बढ़ेगी पारदर्शिता: संजीव कुमार
उल्लेखनीय है कि इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन ने प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता और तकनीकी उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए एक आधुनिक डिजिटल स्कोरिंग सिस्टम विकसित किया है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के अनेक राज्यों से रेफरी एवं जज भाग ले रहे हैं तथा उन्हें नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों और डिजिटल स्कोरिंग प्रणाली का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है.
Advertisement
रेफरी एवं जज समिति के अध्यक्ष श्री राकेश भारद्वाज के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित रेफरी एवं जजों की मजबूत टीम तैयार होने से देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा, तथा भारतीय मुक्केबाजी को जमीनी स्तर पर सशक्त आधार प्राप्त होगा.
सभी मैचों का प्रसारण चैनल व यूट्यूब पर लाइव होगा: शशिकांत मिश्र
Advertisement
यह भी पढ़ें
बॉक्सिंग को लोकप्रिय बनाने हेतु इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित होने वाले सभी मुक़ाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा. आयोजन का सीधा प्रसारण विभिन्न यूट्यूब चैनलों एवं एचडी संगम चैनल पर किया जाएगा, जिससे देशभर के खेल प्रेमी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे. जिसे हम अपने दर्शकों के साथ साझा करेंगे व अपने प्रशंसकों को बॉक्सिंग से जोड़ेंगे.