Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Ind vs SL: गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर मचाई तबाही

गाले टेस्ट में भारत ने श्री लंका को 165 रनों से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे. इस मैच में मानव सुथार ने घातक गेंदबाजी करते हुए दोनों पारी में 10 विकेट झटके.

Image Credit: IANS
Loading Ad...

भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया. मानव सुथार की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को पांचवें दिन दूसरे सेशन में दूसरी पारी में 206 रन पर समेट कर गाले टेस्ट अपने नाम किया. जीत के साथ 2 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है. 

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया
 
श्रीलंका को चौथी पारी में जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला था. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. श्रीलंका ने अपने शुरुआती 4 विकेट मात्र 47 रन पर गंवा दिए थे. यही वह समय था, जब टीम की हार तय हो गई थी. हालांकि, कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) और पहली पारी के शतकवीर सोनल दिनुशा ने 84 रन की पारी खेलकर टीम की हार कुछ देर के लिए टाली, लेकिन उनका ये प्रयास काफी नहीं था. दोनों के आउट होने के साथ ही श्रीलंका की पारी 77.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई और 165 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा बैठी. 

दूसरी पारी में सुथार ने झटके 6 विकेट

Loading Ad...

युवा गेंदबाज मानव सुथार भारत के लिए दूसरी पारी के हीरो रहे. सुथार ने 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और सिराज-जडेजा ने 1-1 विकेट लिए. 

Loading Ad...

पहली पारी में भारत ने बनाए थे 462 रन 

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड्डिकल के 167, केएल राहुल के 82 और ध्रुव जुरेल के 51 रनों की मदद से 462 रन बनाए थे. 

Loading Ad...

श्रीलंका पहली पारी में सोनल दिनुशा के 100 और निरोशन डिकवेला की 80 रनों की पारी के बावजूद 284 पर सिमट गई थी और 178 रनों से पिछड़ी थी. 

भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई थी. ऋषभ पंत ने 66 रन बनाए थे. 178 रन की बढ़त के आधार पर भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया था.  

यह भी पढ़ें

सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...