Advertisement

Loading Ad...

‘अगर अब भी खुद को साबित करना पड़े तो…’, कोहली का छलका दर्द, वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर दिया बयान

विराट कोहली ने स्पष्ट किया कि वे खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं, लेकिन यदि उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने के लिए मजबूर किया गया तो वे हटने में संकोच नहीं करेंगे.

Image Source: IANS
Loading Ad...

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य और साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर खुलकर बात की है. कोहली ने साफ कर दिया है कि वे खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं, लेकिन यदि उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने के लिए मजबूर किया गया, तो ‘यह जगह उनके लिए नहीं है’. 

पॉडकास्ट में कोहली का छलका दर्द

37 साल के दिग्गज बल्लेबाज ने यह बातें ‘RCB पॉडकास्ट' के दौरान कहीं, जिसे फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है. बता दें कि वर्तमान में आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे कोहली 12 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतकों के साथ 484 रन बना चुके हैं और 'ऑरेंज कैप' की रेस में तीसरे स्थान पर चल रहे हैं.

Loading Ad...

विराट कोहली ने क्या कहा? 

Loading Ad...

कोहली ने पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं खेल के प्रति अपने दृष्टिकोण को लेकर ईमानदार हूं. मैं पूरी तरह से समर्पित हूं. मैं कड़ी मेहनत करता हूं. मुझे अपने क्रिकेट करियर में जो कुछ भी मिला है, उसके लिए मैं ईश्वर का बहुत आभारी हूं. अगर आप चाहते हैं कि मैं वनडे मैच में 40 ओवर तक लगातार चौके-छक्के लगाऊं, तो मैं बिना किसी शिकायत के ऐसा करूंगा क्योंकि मैं उसी के लिए तैयारी करता हूं. मैं इस बात के लिए तैयार रहता हूं कि 50 ओवर तक हर गेंद मुझे ऐसी लगेगी जैसे यह मेरे करियर की आखिरी गेंद हो और मैं उसी तरह बल्लेबाजी करूंगा और मैं विकेटों के बीच उसी तरह दौड़ूंगा. इस तरह से खेलने के बाद अगर मुझे ऐसी जगह पर रहना पड़े जहां मुझे अपनी योग्यता साबित करना हो, तो वह जगह मेरे लिए नहीं है’.

सिर्फ वनडे क्रिकेट पर ध्यान

Loading Ad...

टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से विदा ले चुके कोहली अब अपना पूरा ध्यान सिर्फ वनडे क्रिकेट पर लगा रहे हैं. बता दें कि 2024 में टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद उन्होंने इस प्रारूप को अलविदा कह दिया था, जबकि खराब फॉर्म के चलते पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था. 

2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर कोहली ने क्या कहा? 

आगामी विश्व कप को लेकर विराट ने कहा कि जब तक उन्हें लगेगा कि टीम में उनकी अहमियत है और वे खेल में अपना योगदान दे पा रहे हैं, तब तक वे खेलने के लिए तैयार हैं. उनके बयान से साफ है कि वे किसी भी सीरीज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से हमेशा तत्पर रहते हैं, बशर्ते माहौल उनके अनुकूल और सम्मानजनक हो. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...