Advertisement

Loading Ad...

अमेरिका के मशहूर यूट्यूब ने विराट कोहली को दिया चैलेंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अमेरिकी यूट्यूबर डैरेन वॉटकिंस जूनियर ने एंटीगा में क्रिकेट खेलते हुए अल्जारी जोसेफ के साथ मस्ती की और मजाकिया अंदाज में विराट कोहली को कॉल करने का संदेश दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

अमेरिका के चर्चित यूट्यूबर डैरेन वॉटकिंस जूनियर, जिन्हें दुनियाभर में लोग ‘आई शो स्पीड’ के नाम से जानते हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनका अंदाज कैरेबियन दौरे के दौरान देखने को मिला, जहां उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा रंग जमाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

दरअसल, स्पीड एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट खेलकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया. करीब 5.5 करोड़ फॉलोअर्स वाले स्पीड जहां भी जाते हैं, वहां भीड़ अपने आप खिंची चली आती है. स्टेडियम में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला.

क्रिकेट खेलते-खेलते दिया विराट कोहली को चैलेंज

Loading Ad...

वायरल वीडियो में स्पीड वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के साथ नजर आए. उन्होंने गेंदबाजी करने की कोशिश की और स्टंप्स पर सीधा निशाना साध दिया. इसके बाद उनका उत्साह देखते ही बन रहा था. उन्होंने चिल्लाकर कहा कि वह सबसे महान हो सकते हैं और फिर मजाकिया अंदाज में विराट कोहली को कॉल करने की बात कह डाली. इतना ही नहीं, उन्होंने आईसीसी और मुंबई की क्रिकेट टीम को भी कॉल करने का ‘मैसेज’ दे दिया. उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया.

Loading Ad...

कोहली के लिए पहले भी दिखा है प्यार

यह पहली बार नहीं है जब स्पीड ने विराट कोहली के लिए अपना प्यार दिखाया हो. 2023 वर्ल्ड कप के दौरान वह भारत आए थे और टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए थे. वह कई बार कोहली की तारीफ कर चुके हैं और उनकी बल्लेबाजी के फैन रहे हैं. यहां तक कि एक वीडियो में उन्होंने बाबर आजम की तुलना में कोहली को बेहतर बताते हुए मजाक भी किया था.

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

स्पीड का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. फैंस उनके एनर्जी भरे अंदाज और क्रिकेट के प्रति जुनून को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि अब विराट कोहली को सच में स्पीड को कॉल कर लेना चाहिए.

बहरहाल, स्पीड का यह मजेदार और अनोखा अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वह सिर्फ यूट्यूबर ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट की दुनिया के बड़े नाम बन चुके हैं. क्रिकेट के मैदान पर उनका यह ‘शो’ लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...