जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL 2025 के प्लेऑफ से पहले RCB टीम के साथ जुड़ा 6 फीट 8 इंच का गेंदबाज, लुंगी एनगिडी की लेगा जगह

28 वर्षीय यह खिलाड़ी मंगलवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी के अंतिम लीग चरण के खेल के लिए उपलब्ध रहेगा. उन्होंने अब तक जिम्बाब्वे के लिए 70 टी20 मैच खेले हैं और 78 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, उन्होंने 13 टेस्ट और 55 वनडे मैचों में भी जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया है.

Author
26 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
06:50 PM )
IPL 2025 के प्लेऑफ से पहले RCB टीम के साथ जुड़ा 6 फीट 8 इंच का गेंदबाज, लुंगी एनगिडी की लेगा जगह
Advertisement

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल 2025 प्लेऑफ मुकाबलों से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा बन चुके हैं. 


RCB मे हुई ब्लेसिंग मुजरबानी की एंट्री 


मुजरबानी को आरसीबी ने लुंगी एनगिडी के अस्थायी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था. एनगिडी दक्षिण अफ्रीकी पेसर हैं जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले अपनी तैयारियों के लिए प्रोटियाज टीम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे. जिम्बाब्वे के मुजरबानी को आरसीबी ने 75 लाख रुपये में साइन किया है.

Advertisement


आरसीबी ने 75 लाख रुपये में मुजरबानी को किया साइन


Advertisement

मुजरबानी शनिवार को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे के ऐतिहासिक टेस्ट का हिस्सा थे, जिसे मेहमान टीम ने एक पारी और 75 रन से गंवा दिया था. इस मैच में मुजरबानी 3-143 के आंकड़ों के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.


LSG के खिलाफ मैच से पहले RCB से जुड़ेंगे मुजरबानी


Advertisement

28 वर्षीय यह खिलाड़ी मंगलवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी के अंतिम लीग चरण के खेल के लिए उपलब्ध रहेगा. उन्होंने अब तक जिम्बाब्वे के लिए 70 टी20 मैच खेले हैं और 78 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, उन्होंने 13 टेस्ट और 55 वनडे मैचों में भी जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया है.


पहली बार आईपीएल खेलेंगे मुजरबानी


Advertisement

मुजरबानी ने अभी तक आईपीएल मैच में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन इससे पहले वे एलएसजी के लिए नेट बॉलर के रूप में काम कर चुके हैं. जब आरसीबी के मौजूदा हेड कोच एंडी फ्लावर पूर्व के कोचिंग सेटअप का हिस्सा थे. दोनों ने पीएसएल में मुल्तान सुल्तान्स और आईएलटी20 में गल्फ जायंट्स में भी साथ काम किया है.


चोट के बाद फिट हुए हेजलवुड 


Advertisement

वहीं, रविवार को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल हो गए, ताकि नॉकआउट चरणों के लिए उनकी गेंदबाजी को और मजबूत किया जा सके.


हेजलवुड ने इस सीजन RCB के लिए विकेट झटके 


Advertisement

इस सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हेजलवुड ने सिर्फ 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं, वे 27 अप्रैल से ही खेल से बाहर थे. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के बाद आईपीएल के कुछ दिनों के निलंबन के दौरान वे ऑस्ट्रेलिया लौट आए थे.


उन्होंने घर पर ही रिहैब पूरा किया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारी के हिस्से के रूप में ब्रिसबेन में ट्रेनिंग फिर से शुरू की. इसके बाद वह अब आरसीबी टीम के साथ वापस आ गए हैं.


यह भी पढ़ें

लखनऊ में एलएसजी के खिलाफ जीत के साथ आरसीबी शीर्ष दो में बने रहना चाहेगी. हालांकि, हार उन्हें तीसरे या चौथे स्थान पर धकेल सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें