Advertisement
Budget 2026: परंपरा, कला संस्कृति और सियासी संदेश, 9 बजट 9 साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी में इस बार क्या खास?
Budget 2026: हर साल निर्मला सीतारमण बजट वाले दिन जो साड़ियां पहनती हैं. वह किसी न किसी राज्य की संस्कृति को दर्शाती है. तस्वीरों में देखिेए 9 बजट, 9 लुक
Advertisement
Nirmala Sitharaman Budget Saree: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है. जैसे ही निर्मला सीतारमण बजट पेश करने पहुंची. हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजरें उनकी साड़ी पर टिक गईं. बजट में ऐलानों के साथ-साथ वित्त मंत्री की साड़ी भी सुर्खियों में रहती है. उनकी साड़ियां सांस्कृतिक और भारतीय परंपरा का ही नहीं बल्कि सियासी संदेश भी देती हैं.
हर साल निर्मला सीतारमण बजट वाले दिन जो साड़ियां पहनती हैं. वह किसी न किसी राज्य की संस्कृति को दर्शाती है. इसके जरिए वित्त मंत्री उस राज्य की कला और विशेषता को भी प्रमोट करती हैं. निर्मला सीतारमण ने इस बार तमिलनाडु की पारंपरिक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी. जो कि राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है.
क्यों खास है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट साड़ी?
Advertisement
इस बार तमिलनाडु में चुनाव होने वाले हैं और निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की ‘कट्टम कांजीवरम’ साड़ी पहनी है. जो राजनीतिक लिहाज से अहम मानी जा रही है. पर्पल कलर की इस साड़ी में हल्की गोल्डन चेक डिजाइन है. साड़ी में ब्लैक और कॉफी कलर की बॉर्डर है. जिसमें गोल्डन ब्राउन रंग का ही थ्रेड वर्क है. निर्मला सीतारमण की यह साड़ी क्लासी लुक दे रही है.
Advertisement
Nirmala Sitharaman Budget Look 2026
Advertisement
हर साल बजट के दिन निर्मला सीतारमण की साड़ी देश के अलग-अलग हिस्सों के कारीगरों, बुनकरों और पारंपरिक कलाओं का मिश्रण होती है. खास बात ये है कि निर्मला सीतारमण ज्यादातर बजट में उस राज्य की साड़ी पहनती हैं जिसमें चुनाव होने वाले होते हैं.
साल 2025 में मधुबनी पेंटिंग साड़ी
Advertisement
Nirmala Sitharaman Budget Look 2025
साल 2025 के बजट में निर्मला सीतारमण ने व्हाइट कलर हैंडलूम सिल्क साड़ी पहनी थी. जिसमें पीली बॉर्डर थी. बॉर्डर के पास मधुबनी पेंटिंग बनी थी. जो बिहार की मधुबनी कला को दर्शा रही थी. निर्मला सीतारमण को यह साड़ी पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी. साल 2025 में ही बिहार में चुनाव हुए थे. ऐसे में मधुबनी पेंटिंग वाली इस साड़ी से सबका ध्यान केंद्रित किया.
साल 2024 का फुल बजट, आंध्र प्रदेश की मंगलगिरी साड़ी
Advertisement
Nirmala Sitharaman Budget Look 2024
बजट 2024 में निर्मला सीतारमण ने ऑफ व्हाइट मंगलगिरी साड़ी पहनी थी. साड़ी की बॉर्डर ब्राइट मैजेंटा कलर की थी. हल्के कॉटन वाली मंगलागिरी साड़ी आंध्र प्रदेश पहचान है. जो सादगी और एलिगेंस को दर्शाती है.
Advertisement
यह भी पढ़ें- Budget 2026: कैंसर की दवाओं से लेकर विदेश यात्रा और पढ़ाई सस्ती, शराब समेत ये चीजें हुईं महंगी, देखें पूरी लिस्ट
इससे पहले 2024 के ही अंतरिम बजट में निर्मला सीतारमण ने नीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी. यह साड़ी पश्चिम बंगाल की मशहूर ट्रेडिशनल कांथा कढ़ाई से बनी थी. कहा जाता है कांथा केवल कढ़ाई नहीं बल्कि कहानियों को बताने वाली कला है.
Advertisement
2024 के ही अंतरिम बजट में निर्मला सीतारमण की कांथा कढ़ाई साड़ी
साल 2023 का बजट, कर्नाटक की खास साड़ी
Advertisement
Nirmala Sitharaman Budget Look 2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2023 के बजट में कर्नाटक की खास इलकल सिल्क वाली साड़ी पहनी थी. मैरून रंग की इस साड़ी में धारवाड़ की कसूती कढ़ाई की गई थी. साड़ी के डिजाइन की बात करें तो इसमें रथ, मोर और कमल बने हुए थे. कसूती कला को GI (Geographical Indication) टैग भी मिला हुआ है.
ओडिशा की बॉमकई कला साड़ी
Advertisement
Nirmala Sitharaman Budget Look 2022
साल 2022 के बजट में निर्मला सीतारमण ने ओडिशा की खास बॉमकई साड़ी पहनी थी. भूरे रंग की इस साड़ी को ठहराव और मजबूती का प्रतीक माना जाता है.
Advertisement
साल 2021: तेलंगाना की कला
Nirmala Sitharaman Budget Look 2021
Advertisement
साल 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी साड़ी में तेलंगाना की कला को दिखाया. उन्होंने ऑफ-वाइट और रेड कलर की पोचमपल्ली इकत साड़ी पहनी थी. इस साड़ी की खासियत इसकी डाई तकनीक और जियोमेट्रिक पैटर्न है. इस साड़ी को पोचमपल्ली इकत साड़ी कहते हैं.
साल 2020 का बजट और सिल्क साड़ी
Advertisement
Nirmala Sitharaman Budget Look 2020
साल 2020 के बजट में निर्मला सीतारमण ने गाढ़ें पीले रंग की साड़ी पहनी थी. जिसमें हल्का नीला बॉर्डर था. जो मुश्किल हालात में सकारात्मकता का संदेश दे रही थी. पीला कलर भी उम्मीद, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.
साल 2019 पहला बजट, मंगलगिरी साड़ी
Advertisement
Nirmala Sitharaman Budget Look 2019
यह भी पढ़ें
साल 2019 का बजट निर्मला सीतारमण और मोदी सरकार के लिए बेहद खास था. यह मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट था. जिसे लेकर आम जनता में बेहद उत्साह और उम्मीदें थी. अपने पहले बजट में उन्होंने पिंक कलर की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी. जो आंध्र प्रदेश की कला को दर्शाती है. इसी बजट में एक और ऐतिहासिक बदलाव हुआ था. जब निर्मला सीतारमण ने ब्रिटिश काल के ब्रीफकेस को छोड़ लाल बही-खाता अपनाया.