मनोरंजन
10 Jun, 2026
04:13 PM
‘भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अपूरणीय क्षति’, भारतीराजा के निधन पर पवन कल्याण-विजय ने जताया दुख, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
भारतीराजा तमिल सिनेमा के ट्रेंडसेटर माने जाते थे. उनकी फिल्मों की शुरुआत में बोले जाने वाले शब्द 'एन इनिया तमिल मक्कले…' आज भी तमिलनाडु के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. वह नए कलाकारों और टैलेंट को पहचानने में भी माहिर थे. तमिल सिनेमा के कई बड़े नामों को उन्होंने ही पहली बार मौका दिया था.