गुजरात के अहमदाबाद में स्कूल में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोपी एक 8वीं क्लास का बच्चा है. अब आरोपी की अपने दोस्त के साथ की गई एक चैट वायरल हो रही है, जो काफी दर्दनाक है. हत्या की बात आरोपी बच्चे ने अपने दोस्त को प्राइवेट चैट पर बताई, जिसपर दोस्त ने कहा, "मार क्यों डाला? खैर जो होना था अब हो गया. यह चैट डिलीट कर दो और कहीं छुप जाओ."
-
न्यूज21 Aug, 202503:16 PM'भाई तूने आज कुछ किया है... कौन है तू क्या कर लेगा', अहमदाबाद में छात्र की हत्या के बाद आरोपी के चैट से बड़ा खुलासा
-
न्यूज20 Aug, 202503:22 PMबैंकिंग सिस्टम में दलालों का बड़ा गेम! खातों की खरीद-फरोख्त के खेल का खुलासा, 7-7 हजार में बिक रहे अकाउंट, 2 करोड़ लिमिट वाले खाते की कीमत 11 लाख
मोदी सरकार भले ही डिजिटल इंडिया के तहत बैंक खाता खोलने को बढ़ावा दे रही हो, लेकिन बैंकिंग सिस्टम में बड़े फर्ज़ीवाड़े का खुलासा हुआ है. दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि दलाल बीसी पॉइंट के ज़रिए खाते खोलकर उन्हें साइबर ठगों को बेच रहे हैं. रिपोर्टरों ने टोंक में स्टिंग कर पंजाब नेशनल बैंक और फिनो बैंक के खाते 7-7 हजार रुपए में खरीदे और 10 से अधिक खातों का सौदा किया.
-
विधानसभा चुनाव20 Aug, 202509:44 AM'राजेश वर्मा की मौत मेरे हाथों होगी...', चिराग के सांसद को धमकी देने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
भागलपुर एसएसपी के मोबाइल पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की हत्या की धमकी देने वाले आरोपी कुंदन को साइबर थाना पुलिस ने समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है. 11 अगस्त की रात आए मैसेज में लिखा था कि “इलेक्शन 2025 से पहले राजेश वर्मा की मौत होगी.” जांच में पता चला कि कुंदन ने अपने साले के नाम से निकाले गए सिम का इस्तेमाल किया. आरोपी का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था और उसने तकनीक का सहारा लेकर धमकी दी थी.
-
टेक्नोलॉजी12 Aug, 202512:26 PMअब बोलकर चलेगा कंप्यूटर, इशारों से खुलेगी फाइल, माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा खुलासा
अगर आप अब भी माउस और कीबोर्ड पर टाइप करने में लगे हैं, तो तैयार हो जाइए, आने वाले समय में कंप्यूटर को सिर्फ देखकर और बोलकर चलाना आम बात होगी.
-
बिज़नेस12 Aug, 202510:01 AMOPS बंद करने के पीछे की असली वजह क्या है? वित्त मंत्री ने संसद में किया खुलासा
पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की उम्मीद पर भले ही सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है, लेकिन UPS जैसे नए विकल्प से कर्मचारियों को थोड़ा भरोसा और राहत जरूर मिलेगी. अब सवाल यह है कि क्या कर्मचारी इस नए विकल्प को अपनाएंगे, या OPS की मांग जारी रहेगी यह आने वाले समय में साफ होगा.
-
Advertisement
-
न्यूज10 Aug, 202511:06 PMप्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने जमीन सौदे से की 58 करोड़ रुपए की अवैध कमाई, ईडी ने अपनी चार्जशीट में किया बड़ा खुलासा
ईडी द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा पर 58 करोड़ रुपए अवैध तरीके से कमाने का आरोप लगा है. ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 5 करोड़ रुपए ब्लू ब्रीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और 53 करोड़ रुपए स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड से ट्रांसफर हुए हैं. वाड्रा ने इन पैसों का इस्तेमाल अचल संपत्तियों की खरीद, निवेश, कर्ज, भुगतान और अपने साथ जुड़ी समूह कंपनियों की देनदारियों को चुकाने के लिए किया है.
-
राज्य09 Aug, 202502:31 PMछांगुर बाबा पर महिला का बड़ा खुलासा, सहारनपुर और कैराना सांसद पर भी लगाया गंभीर आरोप, नंदकिशोर गुर्जर से मिल सुनाई आपबीती
महिला का कहना है कि उसने सहारनपुर के सांसद और कैराना की सांसद से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन दोनों ने कोई सहायता नहीं की. अब पीड़िता ने लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर से मिलकर न्याय की मांग की है.
-
खेल08 Aug, 202504:22 PMटी20 विश्व कप 2026 तक इस खिलाड़ी के साथ पारी की शुरुआत करेंगे मिशेल मार्श, खुद किया खुलासा
मार्श और हेड ने कभी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक साथ ओपनिंग नहीं की है. उन्होंने वनडे में ओपनिंग की है. इस जोड़ी का औसत 50 से ज्यादा है. दोनों ने आठ पारियों में 12 रन प्रति ओवर से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. मार्श ने शुक्रवार को डार्विन में पत्रकारों से कहा, "निकट भविष्य में मैं और हेड ही शीर्ष क्रम में होंगे. हमने साथ में काफी क्रिकेट खेली है. हमारे बीच अच्छे संबंध हैं."
-
ट्रेंडिंग न्यूज़04 Aug, 202510:52 AMगोरखपुर: वेज बिरयानी में हड्डी डालकर रची गई साजिश, CCTV फुटेज में हुआ खुलासा
गोरखपुर के रेस्टोरेंट में 13 दोस्त खाना खाने पहुंचे. बिल न भरना पड़े, इसलिए उन्होंने वेज खाने में हड्डी मिला दी. हंगामा कर दिया कि सावन महीने में वेज खाने में हड्डी खिला दी गई. CCTV से सच्चाई सामने आई. रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस ने धक्के लगवाकर हंगामा करने वालों को बाहर निकलवाया.
-
न्यूज02 Aug, 202509:12 AMमालेगांव ब्लास्ट: 'मोहन भागवत के साथ सीएम योगी को भी फंसाने का था दबाव', पूर्व ATS अधिकारी के बाद अब सरकारी गवाह का बड़ा खुलासा
मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में भगवा आतंकवाद का नैरेटिव गढ़ने वाले कांग्रेसी पूरी तरह से एक्सपोज हो गए है. इस मामले में सरकारी गवाह रहे मिलिंद जोशी ने कहा है कि उनपर योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत को फंसाने का दबाव बनाया गया था.
-
न्यूज02 Aug, 202501:22 AM24 मकान, 40 एकड़ जमीन, 30 करोड़ की संपत्ति का मालिक, 15 हजार महीना कमाने वाले पूर्व भ्रष्टाचारी क्लर्क के ठिकानों पर छापेमारी में हुआ भयंकर खुलासा
कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने 15 हजार महीने की कमाई करने वाले एक पूर्व क्लर्क की कई संपत्तियों पर छापा मारा है. इनमें 24 मकान, 4 प्लॉट और 40 एकड़ जमीन के साथ कुल 30 करोड़ की संपत्ति सामने आई है. यह सारी संपत्ति अलग-अलग लोगों के नाम से रजिस्टर्ड है. इसके अलावा लगभग 30 लाख रुपए की नगदी, 350 ग्राम सोना और 1.5 किलो से अधिक चांदी भी बरामद की गई है. वहीं 2 कारें और 2 दोपहिया वाहन भी मिले हैं.
-
न्यूज01 Aug, 202506:47 PM'बंगाल सल्तनत के ख्वाब, ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा...', भारत के खिलाफ सल्तनत-ए-बांग्ला की प्लानिंग, तुर्की की एंट्री, संसद में जयशंकर का बड़ा खुलासा
S Jaishankar on Greater Bangladesh: बांग्लादेश और तुर्की ने भारत के खिलाफ खतरनाक प्लानिंग में हाथ मिला लिया है? विदेश मंत्री एस जयशंकर के संसद में दिए गए बयान से इसके संकेत मिल भी रहे हैं. जयशंकर ने कहा कि सरकार ढाका में एक इस्लामी समूह, 'सल्तनत-ए-बांग्ला' की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है. दरअसल इस संगठन ने तथाकथित 'ग्रेटर बांग्लादेश' का एक विवादित नक्शा भी जारी किया है, जिसमें भारत के कुछ हिस्सों को दिखाया गया है. गौर करने वाली बात है कि ढाका के इस कट्टरपंथी समूह के पीछे तुर्की के एनजीओ 'तुर्की यूथ फेडरेशन' का समर्थन प्राप्त है.
-
न्यूज01 Aug, 202501:31 PM'मोहन भागवत को अरेस्ट करने के थे ऑर्डर...', मालेगांव ब्लास्ट केस पर पूर्व ATS अधिकारी का खुलासा, कहा- लेकिन ये मेरी क्षमता से परे था
2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में महाराष्ट्र ATS के रिटायर्ड इंस्पेक्टर महबूब मुजावर ने दावा किया है कि उन पर RSS प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव था, ताकि 'भगवा आतंकवाद' की थ्योरी को स्थापित किया जा सके. प्रज्ञा ठाकुर समेत सातों आरोपियों की रिहाई के बाद मुजावर ने कहा कि अदालत ने ATS की फर्जी जांच को खारिज कर दिया.