Bihar Election 2025: पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद रवि किशन और तेज प्रताप यादव की अचानक मुलाकात ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी. दोनों नेताओं ने कुछ देर बातचीत की, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गईं. तेज प्रताप ने कहा कि वे रवि किशन से पहली बार मिले हैं और दोनों भगवान शिव के भक्त हैं. बीजेपी से जुड़ने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा, 'मैं उसी के साथ रहूंगा जो बेरोजगारी दूर करे.'
-
विधानसभा चुनाव08 Nov, 202503:46 AMबिहार चुनाव: रवि किशन से मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने कर दी तेजस्वी की हार तय...! जानें पूरा मामला
-
विधानसभा चुनाव07 Nov, 202501:52 PMबिहार चुनाव के पहले चरण में ‘गेम चेंजर’ बनकर उभरी राजीव प्रताप रूडी की सांगा यात्रा, जानें इसके सियासी मायने
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एनडीए को मिली बढ़त के पीछे बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी की रणनीति अहम मानी जा रही है. रूडी की ‘सांगा यात्रा’ और सवर्ण, खासकर राजपूत समाज में उनकी पकड़ ने सारण और आसपास के इलाकों में एनडीए के पक्ष में माहौल बना दिया. राजपूत बहुल क्षेत्रों में भारी मतदान और बढ़ी वोटिंग प्रतिशत से संकेत मिल रहे हैं कि रूडी की मेहनत एनडीए के लिए गेम चेंजर साबित हो रही है.
-
विधानसभा चुनाव07 Nov, 202509:40 AMBihar Election 2025: बिहार का ये चुनाव नीतीश कुमार और महिलाओं के कारण याद रखा जाएगा
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में नीतीश कुमार सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे हैं. जनता ने उन्हें भावनात्मक विदाई देते हुए जेडीयू को अपार समर्थन दिया है, खासकर महिलाओं ने बड़ी भूमिका निभाई. बीजेपी में टेंशन दिखी, लेकिन मोदी–योगी और अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को संभाले रखा. वहीं, महागठबंधन में आरजेडी और लेफ्ट मजबूत दिखे, जबकि कांग्रेस को पनौती कहा जा रहा है. सवर्ण वोटों में राजपूत एकजुट, भूमिहारों में सबसे ज्यादा बिखराव देखा गया.
-
विधानसभा चुनाव05 Nov, 202501:28 PM'दूध के दांत भी नहीं निकले...', पहले चरण के मतदान से पहले तेजस्वी पर ओवैसी का बड़ा वार, कहा- मैं चरमपंथी हूं...
Bihar Chunav 2025: पहले चरण का प्रचार खत्म होने के बाद अब दूसरे चरण की 122 सीटों पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी अभी सियासत नहीं समझते और गठबंधन बिहार में इंसाफ नहीं दे सकता.
-
विधानसभा चुनाव05 Nov, 202509:55 AMबिहार चुनाव: महागठबंधन की ‘सोशल इंजीनियरिंग’ पर सबकी नजर, क्या EBC वोटरों में दरार डाल पाएंगे तेजस्वी-राहुल?
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपनी चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. लगातार चार बार हार के बाद अब उसका फोकस यादव-मुस्लिम वोट बैंक से हटकर अति पिछड़ा वर्ग (EBC) पर है. करीब 33% आबादी वाला यह वर्ग अब तक एनडीए का मजबूत आधार रहा है. इसी को साधने के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी ने इस बार मजबूत सोशल इंजीनियरिंग तैयार की है ताकि इस वोट बैंक पर सेंध लगाई जा सकें. इसी कारण मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है.
-
Advertisement
-
विधानसभा चुनाव05 Nov, 202509:23 AMपटना एयरपोर्ट पर दिखी राजनीति की नई तस्वीर, अखिलेश-केशव मुस्कुराते हुए मिले, हुई दोस्ताना बातचीत
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के बीच पटना एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मुलाकात चर्चा में है. यूपी की राजनीति में धुर विरोधी माने जाने वाले दोनों नेता मुस्कुराते हुए मिले और बातचीत की. उनकी यह मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे रही है.
-
न्यूज04 Nov, 202512:56 PM‘फैमिली बिजनेस बनी पॉलिटिक्स’ परिवारवाद पर थरूर का प्रहार, ‘नेहरू-गांधी’ के जिक्र पर भड़की कांग्रेस
परिवारवाद की राजनीति पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान को राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है. उन्होंने कहा, भारत में राजनीति कुछ परिवारों का जन्मसिद्ध अधिकार बन गई है. शशि थरूर की टिप्पणी ने एक तरफ कांग्रेस में असंतोष को जाहिर किया तो दूसरी ओर BJP को बड़ा मौका दे दिया.
-
विधानसभा चुनाव03 Nov, 202504:12 PMकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने संभाली मोकामा में 'छोटे सरकार' के प्रचार की कमान, दुलारचंद मर्डर केस में जेल में हैं बाहुबली अनंत सिंह
Bihar Chunav 2025: मोकामा विधानसभा सीट पर दुलारचंद हत्याकांड के बाद जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से चुनावी माहौल गर्मा गया है. अब उनके प्रचार की कमान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने संभाल ली है. उन्होंने कहा कि मोकामा का हर कार्यकर्ता ‘अनंत सिंह’ बनकर चुनाव लड़ेगा.
-
विधानसभा चुनाव03 Nov, 202501:35 PMदरभंगा की रैली में CM योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, जानें किसे कहा ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ की जोड़ी
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान दरभंगा के केवटी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि इंडिया अलायंस में तीन बंदर हैं – पप्पू, टप्पू और अप्पू, जो सच बोलने, सुनने और देखने से परहेज करते हैं. योगी ने विपक्ष पर देशविरोधी बयानबाज़ी और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया.
-
विधानसभा चुनाव03 Nov, 202512:33 PMराहुल गांधी का मछली पकड़ते वीडियो वायरल, गिरिराज सिंह ने कसा तंज, कहा- वोट के लिए लंगूर की तरह कूद गए
Bihar Chuanv 2025: बिहार के बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान मल्लाह समाज के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक तालाब में कूद पड़े और स्थानीय लोगों के साथ मछली पकड़ने लगे. इस दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे. वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट के लिए वे 'लंगूर की तरह कूद गए और इसे चुनावी नौटंकी बताया.
-
विधानसभा चुनाव03 Nov, 202509:08 AMलालू परिवार में बढ़ी सियासी दरार... तेजस्वी बोले- पार्टी ही सब कुछ, तो तेज प्रताप ने बताया कौन है असली मालिक
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में लालू परिवार के दोनों बेटे आमने-सामने आ गए हैं. तेज प्रताप यादव ने महुआ में तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी से बड़ी जनता होती है, वही असली मालिक है. वहीं तेजस्वी ने कहा था कि पार्टी ही सब कुछ है, उससे बड़ा कोई नहीं. दोनों भाइयों की बयानबाज़ी से सियासी माहौल गरम हो गया है.
-
विधानसभा चुनाव01 Nov, 202503:53 PM'मैं नहीं डरता, फिर से जाऊंगा बिहार...',धमकी मिलने के बाद रवि किशन का पहला बयान, कहा- यह कत्तई बर्दाश्त नहीं होगा
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव प्रचार के बीच छपरा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव और बीजेपी सांसद रवि किशन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इसी दौरान रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली. उन्होंने कहा, 'विरोधी हार से हताश हैं, लेकिन मैं नहीं डरता, दोबारा बिहार जाऊंगा.'
-
विधानसभा चुनाव01 Nov, 202508:47 AM‘गप्पू भईया को मुगल प्रेम ले डूबेगा…’ बिहार में गरजे उत्तराखंड CM धामी, लालू-राबड़ी और कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणपुर और हरसिद्धि में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 'गप्पू और पप्पू के गठबंधन' ने जनता को ठगा है. धामी ने लालू-राबड़ी शासन को गरीबी और जंगलराज का दौर बताया और कहा कि पीएम मोदी व नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को विकास की राह पर लाया है.