Advertisement

'जंगलराज वालों को लगा 65 वोल्ट का झटका...', सीतामढ़ी की रैली में महागठबंधन पर जमकर बसरे PM मोदी, कहा- सीता मैया हमारे साथ

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के दूसरे चरण के चुनाव से पहले सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने महागठबंधन और जंगलराज पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के नौजवान और बहनें-बेटियां विकास और एनडीए को चुन रहे हैं. पीएम मोदी ने बच्चों के भविष्य, मां सीता की पुण्य भूमि और बिहार के विकास पर जोर दिया और एनडीए की जीत के लिए जनता से समर्थन मांगा.

08 Nov, 2025
( Updated: 08 Dec, 2025
04:02 AM )
'जंगलराज वालों को लगा 65 वोल्ट का झटका...', सीतामढ़ी की रैली में महागठबंधन पर जमकर बसरे PM मोदी, कहा- सीता मैया हमारे साथ
Screengrab/ @narendramodi

बिहार के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. इसी कड़ी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे. यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लालू-तेजस्वी समेत महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है. उन्होंने कहा, 'पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है. चारों तरफ यह चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है और एनडीए को चुना है. बिहार की बहनों-बेटियों ने भी एनडीए की रिकॉर्ड जीत पक्की कर दी है.'

नहीं चाहिए कट्टा सरकार: पीएम मोदी

पीएम मोदी की सीतामढ़ी में जनसभा का माहौल बेहद रोमांचक और दिल को छू लेने वाला था. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह माहौल इस बात का संदेश देता है कि 'नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'आप लोगों ने अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा दी है. यही तो जनता-जनार्दन की ताकत होती है. मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आना मेरे लिए बड़ा सौभाग्य है.'

पुण्य भूमि से आशीर्वाद लेने आया हूं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने भाषण में 5-6 साल पहले की यादें भी साझा की. उन्होंने कहा कि 8 नवंबर 2019 को वह माता सीता की इस धरती पर आए थे. अगले दिन उन्हें पंजाब में करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए जाना था. उसी समय सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर फैसला भी आने वाला था. प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला रामलला के पक्ष में आए.  जब सीता माता की धरती से प्रार्थना की जाए, तो वह कभी विफल नहीं होती. ऐसा ही हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में फैसला दिया.' पीएम मोदी ने कहा कि आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद ले रहा हूं, तो इतने उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना स्वाभाविक है. मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा. ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा, आपकी संतानों का भविष्य क्या होगा. इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है.

पीएम मोदी का बच्चों के भविष्य पर संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आरजेडी बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहता है, यह उनके नेताओं के चुनाव प्रचार में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. उन्होंने कहा, 'आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए. आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं और क्या बोलते हैं.आरजेडी के मंचों पर मासूम बच्चों से कहा जा रहा है कि वे रंगदार बनना चाहते हैं. बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बनेगा, हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा, वकील बनेगा, जज बनेगा.'

जंगलराज पर पीएम मोदी का निशाना

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, 'जंगलराज का मतलब है कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार और करप्शन. ये कुसंस्कार से भरे लोग हैं, ये कुशासन चाहते हैं. भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय और विकास का विश्वास दिया था, लेकिन जंगलराज आते ही बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया. आरजेडी ने बिहार में विकास का पूरा माहौल ही खत्म कर दिया.'

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि पीएम मोदी की जनसभा ने साफ संदेश दिया कि बिहार के चुनाव सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और बच्चों के भविष्य का फैसला भी है. उन्होंने महागठबंधन और जंगलराज के खिलाफ जनता को चेताया और एनडीए की जीत के लिए समर्थन मांगा, यह भरोसा जताते हुए कि आने वाले सालों में बिहार प्रगति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ेगा.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
‘ना Modi रूकेंगे,ना Yogi झुकेंगे, बंगाल से भागेंगीं ममता, 2026 पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी Mayank Sharma
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें