मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'ट्रंप कहें या न कहें, प्रधानमंत्री मोदी महान हैं. सभी विश्व नेताओं को लगता है कि वह एक महान नेता हैं. इन दिनों अमेरिका का रुख यह है कि कुछ लोग हमारी प्रशंसा करते हैं और कुछ हमें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह एक नया भारत है. मोदीजी का भारत है. हम अपनी विदेश नीति खुद तय करते हैं और कोई भी हमें निर्देशित नहीं कर सकता.'
-
न्यूज06 Sep, 202507:01 PM'चाहे ट्रंप कहें या ना कहें पीएम मोदी महान हैं...', गणपति विसर्जन के दौरान सीएम फडणवीस का बड़ा बयान, कहा - भारत किसी के इशारे पर नहीं चलता
-
न्यूज06 Sep, 202505:04 PM'कितने साल के हो गए हो...', सपा सांसद राजीव राय को अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई, बातचीत में पूछे कई सवाल, यूपी की सियासत में मची खलबली
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की घोसीलोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने राजीव से उनकी उम्र के बारे में भी पूछा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
-
दुनिया06 Sep, 202508:23 AMभारत का सख्त रुख देख ट्रंप की अकड़ पड़ी ढीली, कहा- महान प्रधानमंत्री हैं मेरे दोस्त मोदी; चीन वाले बयान से भी पलटे
भारत के साथ रिश्तों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप डैमेज कंट्रोल करते दिखे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना खास दोस्त बताया और कहा कि भारत-अमेरिका का रिश्ता बहुत खास है. हालांकि उन्होंने मोदी की कुछ नीतियों से असहमति भी जताई.
-
न्यूज06 Sep, 202501:09 AMसीएम योगी ने 'शिक्षक दिवस' पर प्रदेश के 9 लाख शिक्षकों को दिया बड़ा तोहफा, सरकार मानदेय बढ़ाने के अलावा कैशलेस इलाज की भी सुविधा देगी
5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 9 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है. इनमें शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी इस तोहफे का लाभ मिलेगा.
-
न्यूज06 Sep, 202512:25 AMमध्य प्रदेश में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान मचा बवाल, लव जिहाद की झांकी दिखाने पर भड़के मुस्लिम समुदाय के लोग
खबरों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से करीब 50 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील में शुक्रवार को दुर्गेश्वरी सिद्धिविनायक गणेश जी की सवारी यात्रा निकलने के बाद बवाल हो गया. वहीं आसपास के लोगों ने बताया की सवारी में लव जिहाद की झांकी दिखाने पर विवाद हुआ है, इस झांकी में पुतलों को टोपी, दाढ़ी और बुर्के में दिखाया गया था. जिसका मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध जताया. उसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगे.
-
Advertisement
-
न्यूज05 Sep, 202511:48 PMपंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में कराए गए भर्ती, जानें कैसा है स्वास्थ्य
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीते दो दिनों से बीमार चल रहे हैं. उन्हें वायरल फीवर और डाइजेशन से जुड़ी समस्या थी. वह दवाई लेकर घर पर ही आराम कर रहे थे, लेकिन उसके बावजूद उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और ब्लड प्रेशर में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से आज उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
-
विधानसभा चुनाव05 Sep, 202509:37 PM'बी से बीड़ी और बी से बिहारी' वाले विवादित पोस्ट पर बुरी फंसी कांग्रेस, बीजेपी ने जमकर साधा निशाना, बवाल बढ़ता देख पार्टी ने माफी मांगी
बीड़ी से बिहार की तुलना करने पर विवादों में फंसी केरल कांग्रेस इकाई की ओर से X पर एक पोस्ट साझा करते हुए माफी मांगी गई है. कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'हम देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के जीएसटी से जुड़े चुनावी प्रचार पर हमारी टिपण्णी को तोड़ा- मरोड़ा जा रहा है. अगर किसी को हमारी बात से ठेस पहुंची है, तो हम माफी चाहते हैं.'
-
न्यूज05 Sep, 202507:38 PM'भारत रूस से तेल खरीददारी जारी रखेगा...', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ट्रंप को दो टूक जवाब, कहा - अमेरिकी टैरिफ दर से नहीं होगा कोई नुकसान
एक इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'बात चाहे रूस के तेल की हो या कोई दूसरी हो, हम इस आधार पर फैसले लेंगे की हमारे हित में क्या बेहतर है. ऐसे में हम रूस से तेल खरीदना जारी रखेंगे.'
-
न्यूज05 Sep, 202505:29 PMभारत को तोड़ने का सपना देख रहे ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री का X अकाउंट हुआ बैन... विदेश मंत्रालय ने कहा - वह पागल आदमी है
भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर याह्न के सोशल मीडिया अकाउंट X पर केंद्र सरकार ने भारत में बैन लगा दिया है. इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने उन्हें पागल बताया है.
-
यूटीलिटी05 Sep, 202508:47 AMGST में राहत, लेकिन क्या दुकानों में पहले से रखा सामान भी होगा सस्ता? जानिए
केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया है. बुधवार, 3 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार ने जीएसटी टैक्स को और भी सरल और कम कर दिया है.
-
न्यूज04 Sep, 202511:41 AMVideo: जिंदा लड़की का कर दिया 'अंतिम संस्कार'... 'राम नाम सत्य है' बोलकर निकाली गई अंतिम यात्रा, ओडिशा से आया चौंका देने वाला मामला
ओडिशा के गंजाम जिले के कविसूर्यनगर थाना क्षेत्र के बलियापल्ली गांव के रहने वाले निरंजन गौड़ की बेटी ने दूसरी जाति के युवक से लव मैरिज कर ली, जिसकी वजह से लड़की के परिवार और समाज ने भारी नाराजगी जताई और खुद को बेइज्जत सा महसूस किया, उसके बाद निरंजन गौड़ ने अपनी बेटी के फैसले से आहत होकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. हालांकि, वह जिंदा थी, लेकिन उसको मरा हुआ महसूस कर परिवार ने एक केले के पेड़ को बेटी का प्रतीक मानकर 'शव' बनाया. उसे नई साड़ी पहनाई और शव की तरह सजाकर पूरे गांव में घुमाया.
-
न्यूज04 Sep, 202511:06 AM'ऑपरेशन सिंदूर' में आतंकियों को कैसे मिट्टी में मिलाया... भारतीय सेना ने शेयर की अनदेखी झलकियां, देखिए जांबाज हीरोज के बहादुरी की यह VIDEO
भारतीय सेना की 'नॉर्दन कमांड' ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान की कुछ अनदेखी झलकियां शेयर की हैं. सेना ने इस वीडियो के जरिए मई की शुरुआत में किए गए ऑपरेशन को संयम के निर्णायक प्रतिक्रिया में बदलने के उदाहरण के तौर पर बताया है. इस पोस्ट में कहा गया है कि 'आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले और पहलगाम नरसंहार के दोषियों का सफाया इस क्षेत्र में शांति के लिए हमारी अटूट कोशिशों को दिखाता है.'
-
न्यूज04 Sep, 202509:50 AMइस राज्य में अब 9 नहीं 10 घंटे करना होगा काम...सीएम की अध्यक्षता में नए कानून को मिली मंजूरी, जानें कब से लागू होगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट बैठक में राज्य के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. फडणवीस सरकार ने अब अधिकतम दैनिक कार्य अवधि को मौजूदा 9 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे करने के लिए कानूनों में संशोधन को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस नए कदम का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करना, रोजगार सृजित करना और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना है.