ख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है. जनता दर्शन में कई फरियादियों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया.
-
न्यूज03 Nov, 202501:04 PMजनता दर्शन में फरियादियों से मिले CM योगी, कहा- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय
-
न्यूज01 Nov, 202508:47 AMधान बेचने की टेंशन खत्म! योगी सरकार शुरू कर रही है फसल खरीद अभियान, मिलेगा बढ़ा हुआ MSP
सरकारी खरीद केंद्रों पर धान बेचने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिलता है और उन्हें भुगतान में देरी नहीं होती. वहीं, अगर वे मंडी या आढ़तियों के पास फसल बेचते हैं, तो उन्हें अक्सर कम दाम और भुगतान में देरी का सामना करना पड़ता है
-
न्यूज31 Oct, 202501:50 PMमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘रन फॉर यूनिटी’ का किया शुभारंभ, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दिया एकता का संदेश
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश से एक सांस्कृतिक दल और हस्तशिल्पियों का प्रतिनिधिमंडल केवड़िया जाएगा. राज्यपाल महोदया के नेतृत्व में 12 नवंबर को केवड़िया में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित होगा.
-
न्यूज30 Oct, 202504:32 PMसीएम योगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा, जनवरी तक पूरा करने के निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि यह संग्रहालय केवल इतिहास का स्थिर प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक जीवंत अनुभव होना चाहिए, जहां आगंतुक भारत की गौरवगाथा को महसूस कर सकें. उन्होंने निर्देश दिया कि संग्रहालय की प्रत्येक गैलरी को ऐसी थीमैटिक और इंटरएक्टिव प्रस्तुति दी जाए जिससे आगंतुक केवल दर्शक न रहकर सहभागी बनें.
-
न्यूज30 Oct, 202504:10 PMलखनऊ में बनेगा ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ योगी सरकार ने दी परियोजना को हरी झंडी
सीएम योगी ने कहा कि समुद्र भारत की सभ्यता का मंथन स्थल रहा है और भारतीय नौसेना उस गौरवशाली परंपरा की आधुनिक अभिव्यक्ति है. लखनऊ का यह संग्रहालय उसी परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा.
-
Advertisement
-
न्यूज27 Oct, 202501:19 PMलोकगीत कलाकार की फरियाद पर CM योगी ने दिलाया मंच, कहा- स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा सम्मान
'जनता दर्शन' में एक महिला कलाकार भी पहुंचीं. उन्होंने मुख्यमंत्री से बताया कि वे लोकगीत कलाकार हैं. उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम करना है. मंच दिला दीजिए. इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उन्हें कार्यक्रम दिलाने का आदेश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जनपद में लोक कलाओं को प्राथमिकता दे रही है. हर जगह अनेक आयोजन भी कराए जाते हैं. इसमें पंजीकृत व अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मौका मिले.
-
न्यूज23 Oct, 202512:02 PM'हलाल सर्टिफिकेशन वाली चीजें न खरीदें...', सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- इस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद और धर्मांतरण के लिए होता है
बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हलाल सर्टिफिकेशन पर पूरी तरीके से रोक लगी दी है. उन्होंने कहा कि 'अब कोई भी संस्था हलाल सर्टिफिकेट लगाकर अपनी चीज नहीं बेच पाएगी.' उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी वस्तुएं खरीदते समय हलाल सर्टिफिकेट जरूर चेक करें. इसके अलावा सभी जीएसटी अवश्य दें.
-
न्यूज17 Oct, 202506:15 PMCM योगी आदित्यनाथ ने दी बड़ी सौगात, 10 लाख से अधिक छात्रों को मिली छात्रवृत्ति राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छात्रवृत्ति वर्ष में एक बार नहीं बल्कि दो चरणों में (अक्टूबर और जनवरी में) दी जाएगी, ताकि छात्रों को समय पर सहायता मिले. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 तक जहां केवल 8.64 लाख विद्यार्थी छात्रवृत्ति से लाभान्वित होते थे, वहीं अब यह संख्या 62 लाख तक पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 3 लाख 56 हजार से अधिक विद्यार्थियों को 114 करोड़ 92 लाख रुपए, सामान्य वर्ग के 97 हजार से अधिक छात्रों को 29 करोड़ 18 लाख रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 लाख 83 हजार से अधिक विद्यार्थियों को 126 करोड़ 69 लाख रुपए और अल्पसंख्यक वर्ग के 90 हजार 758 विद्यार्थियों को 27 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी गई है.
-
धर्म ज्ञान15 Oct, 202503:44 PMअयोध्या दीपोत्सव 2025 में 2000 कलाकारों की गूंज, अवधी-भोजपुरी भजन और सीएम योगी के आदेश पर बन रहा भव्य मंच!
अयोध्या में दीपोत्सव 2025 इस बार कुछ खास लेकर आने वाला है. हजारों दीपों की रोशनी के बीच जब 2000 से अधिक कलाकार मंच संभालेंगे, तो हर कोई मंत्रमुग्ध रह जाएगा. आखिर इस बार का दीपोत्सव क्यों बनेगा यादगार. पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़े.
-
न्यूज10 Oct, 202504:43 PMदीपावली पर सीएम योगी का तोहफा, गोरखपुर में 160 गरीब परिवारों को मिला अपना घर
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के 11 वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर 4 करोड़ गरीबों को फ्री आवास उपलब्ध कराए गए हैं. उत्तर प्रदेश में 60 लाख से अधिक गरीबों को आवास मिल चुके हैं. अच्छी नियत से अच्छे कार्य होते हैं. जनता अच्छी सरकार चुनती है, तो विकास गरीब तक पहुंचता है. सीएम योगी ने कहा कि खोराबार स्कीम जल्द आगे बढ़ेगी.
-
न्यूज09 Oct, 202505:29 PMझांसी में सीएम योगी का खिलाड़ियों को आत्मनिर्भरता का मंत्र, इंटर कॉलेज में बनेगा मिनी स्टेडियम
सीएम योगी ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने अब तक 500 खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी दी है.अब खेल को समय और धन का अपव्यय नहीं समझा जाना चाहिए.आज खेल आत्मनिर्भरता और प्रेरणा का माध्यम बन चुके हैं.उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चाहे पदक जीते या न जीते, उसका जज्बा ही उसे आगे सफलता की ओर ले जाता है.
-
न्यूज06 Oct, 202501:46 PMजनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रदेश के हर नागरिक की सेवा एवं सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री जी ने लोगों की समस्याओं को निश्चित समयावधि में निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.''
-
न्यूज03 Oct, 202511:25 AMसीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया है.जनता दर्शन कार्यक्रम एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है.