×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रदेश के हर नागरिक की सेवा एवं सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री जी ने लोगों की समस्याओं को निश्चित समयावधि में निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.''

Author
06 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:43 AM )
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
Image_@CMOfficeUP
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी में जनता दर्शन किए. प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों से उन्होंने खुद मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए. 

CM योगी से मिलकर खुश हुए फरयादी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक के चेहरे पर खुशी और संतोष लाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जनता दर्शन में करीब 50 से अधिक लोग पहुंचे, जिन्होंने पुलिस, राजस्व, बिजली, नौकरी और आर्थिक सहायता सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं.

Advertisement

CM योगी ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा

सीएम योगी एक-एक फरियादी के पास पहुंचे, उनसे संवाद किया और उनका प्रार्थना पत्र स्वयं लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है. प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही है. सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है. 'जनता दर्शन' के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है.

Advertisement

अधिकारियों मुख्यमंत्री ने दिए खास निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने की नसीहत दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित को राहत देने और प्रदेश को समृद्ध, सुरक्षित तथा खुशहाल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है.

मुख्यमंत्री ने बच्चों से मिलकर उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने फरियादियों के साथ आए छोटे बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया. उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा, उनके सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया और चॉकलेट-टॉफियां भी दीं. सीएम योगी ने बच्चों को खूब पढ़ने, खेलकूद में हिस्सा लेने और संस्कार युक्त जीवन जीने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही प्रदेश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी खुशियां सरकार की जिम्मेदारी हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रदेश के हर नागरिक की सेवा एवं सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री जी ने लोगों की समस्याओं को निश्चित समयावधि में निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.''

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें