यूपी के गोंडा जिले में 1 लाख का इनामी बदमाश सोनू पासी मारा गया है. बता दें कि पुलिस से चारों ओर से घिरता देख सोनू ने गोली चलाई थी, जिसके बाद SHO नरेंद्र राय की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली से उसकी मौत हो गई.
-
राज्य20 May, 202503:32 PMयूपी के गोंडा जिले में 1 लाख का इनामी बदमाश सोनू पासी एनकाउंटर में ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई SHO की जान
-
न्यूज19 May, 202508:04 PM'भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जो दुनियाभर को...', आखिर किस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने की इतनी सख्त टिप्पणी, जानें
श्रीलंकाई याचिकाकर्ता द्वारा सजा पूरी हो जाने के बाद भारत में रहने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या भारत को दुनिया भर के शरणार्थियों को रखना चाहिए? हमारे पास पहले से ही 140 करोड़ लोग हैं, यह कोई धर्मशाला नहीं है कि हम हर विदेशी को जगह दें.
-
न्यूज19 May, 202505:40 PMसिख गुरुओं का AI वीडियो बनाकर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी, पंजाब से लेकर दिल्ली तक तगड़ा विरोध, FIR की उठी मांग
यूट्यूबर ध्रुव राठी पर सिख समुदाय के गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगा है. इसको लेकर देश भर के सिख समुदाय के अंदर रोष देखने को मिल रहा है. दिल्ली से लेकर पंजाब तक उनके खिलाफ गुरुद्वारा कमेटियों ने उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है.
-
खेल19 May, 202505:01 PMIPL 2025: प्लेऑफ में बने रहने के लिए LSG का SRH के खिलाफ आज करो या मरो का मुकाबला
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल पांच मुकाबले हुए हैं, जिसमें एलएसजी का पलड़ा 4-1 से भारी है. वहीं इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच नहीं हुआ. इकाना की पिच की बात की जाए तो यहां पर इस साल दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं. तो कोई भी टीम यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.
-
न्यूज19 May, 202504:11 PMभारत ने एक तीर से साधे दो निशाने, पाकिस्तान के आतंकवाद और चीनी एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोल
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान चीन के हथियार और एयर डिफ़ेंस सिस्टम के भरोसे भारत के कई शहरों पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान ना सिर्फ पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी बल्कि चीन के हथियारों की भी पोल खुल गई.
-
Advertisement
-
राज्य19 May, 202503:49 PMCM योगी के प्लान ने बढ़ाई विधायकों की टेंशन... 2027 चुनाव में सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट, ऑडिट शुरू
2027 विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ हैट्रिक की तैयारी में जुटी यूपी की योगी सरकार अब अपने विधायकों और नेताओं के कामकाज का ऑडिट कराने की तैयारी में है. इनमें यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पार्टी के जीते हुए विधायक और हारे हुए नेता के कामकाज का ऑडिट कराया जाएगा.
-
दुनिया19 May, 202501:37 PM'भारत ना इजरायल है ना अमेरिका, ना ही हम फिलिस्तीन...दशकों तक लड़ेंगे', पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी
भारत की मार से पगलाया पाकिस्तान अभी भी गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहा है. दोनों देशों के बीच माहौल शांत होने के बाद भी उसकी आर्मी और नेता लगातार गीदड़भभकी दे रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तानी सेना की प्रचार यूनिट में ISPR के डिजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने फिलिस्तीन और इजरायल का जिक्र करते हुए भारत को गीदड़भभकी दी है.
-
दुनिया18 May, 202507:31 PMIMF ने पाकिस्तान से नाक रगड़वाई, लोन की अगली किस्त जारी करने से पहले रख दी 11 बड़ी शर्तें, भारत से पंगा लेना पड़ा भारी
पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक, IMF ने पाकिस्तान को लोन की अगली किस्त जारी करने से पहले 11 नई शर्तें जारी की हैं.
-
राज्य18 May, 202504:56 PMप्रशांत किशोर के साथ गए नीतीश के 'राम', बिहार चुनाव से पहले RCP सिंह की पार्टी का हुआ जन सुराज में विलय, आखिर क्या है वजह
रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि 'मैंने अपनी पार्टी आसा यानी आप सब की आवाज का विलय जन सुराज में कर दिया है. मैं जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आभार जताता हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपनी पार्टी का विलय जनसुराज में करूंगा. लेकिन ऊपरवाले को यही मंजूर था.
-
खेल18 May, 202502:06 PM“अपनी हालत के खुद जिम्मेदार हैं नाइटराइडर्स", केकेआर के प्लेऑफ से बाहर होने पर दिग्गज का फूटा गुस्सा
फिंच बोले, "वह मैच तो केकेआर के हाथ में था, फिर भी वे नहीं जीत पाए. इस तरह के कई मौके पूरे टूर्नामेंट में आए जहां केकेआर की टीम एकजुट होकर नहीं खेल सकी."
-
न्यूज18 May, 202501:44 PMहैदराबाद में चारमीनार के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 17 लोग जिंदा जले, PM मोदी ने जताया दुख
रविवार को हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार बिल्डिंग के पास गुलजार हाउस में लगी आग में 17 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने व्यावसायिक क्षेत्र की भीड़भाड़ वाली गली में फंसे कुछ लोगों को बचाया. कई लोग परिसर में फैले घने धुएं के कारण बेहोश भी हो गए.पीएम मोदी ने हैदराबाद में हुई इस भीषण अग्निकांड पर दुख जताया है.
-
न्यूज17 May, 202506:08 PMबिहार चुनाव से पहले लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, 2011 के मामले में कोर्ट ने दिया कुर्की का आदेश
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ साल 2011 से जुड़े मामले में सिवान की ACJM-1, MP-MLA कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया है. कोर्ट ने जो इश्तेहार जारी किया है, उसे लालू प्रसाद यादव के गांव फुलवरिया में चिपकाया जाएगा. कोर्ट के नियमों के अनुसार, पहले समन और वारंट जारी किया गया है, लेकिन अगर वह हाजिर नहीं हुए, तो उनके खिलाफ कुर्की का आदेश लागू होगा.
-
न्यूज17 May, 202504:30 PMशांति वार्ता के महज 24 घंटे के अंदर रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, सैन्य छावनियों को बनाया निशाना, 9 लोगों की हुई मौत
रूस ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के कुछ ही घंटे बाद ड्रोन से बड़ा हमला किया. उसने यूक्रेन के सैन्य छावनी को निशाना बनाया है. हालांकि, इस जगह कितना नुकसान हुआ है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ड्रोन हमले से एक बस में धमाका हुआ है. इसमें कुल 9 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं.