WTC 2023-25 साइकल में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही. टीम इंडिया को 1.44 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली, जबकि चौथे पायदान पर मौजूद न्यूजीलैंड को 1.20 मिलियन डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिले.
-
खेल15 Jun, 202511:00 AMWTC फाइनल में नहीं पहुंचने के बावजूद टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, जानें दक्षिण अफ्रीकी को प्राइज मनी के कितने पैसे मिले
-
धर्म ज्ञान15 Jun, 202508:04 AMईरान-इजरायल युद्ध के बीच स्वामी यो की रक्तरंजित वाली भविष्यवाणी
इजरायल-ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध में क़यामत की रात क्या पूरी दुनिया को 25 दिनों के अंदर निगल जाएगी, इसी को लेकर 10 महीने पुरानी स्वामी यो की भविष्यवाणी जीवित हो चुकी है. 10 महीने पहले कहीं उनकी एक-एक बात आज सत्यता की कसौटी पर नज़र आने लगी है. समय रहते अगर इज़रायल-ईरान को रोका नहीं गया, तो क्या 25 अगस्त बनेगी विश्व युद्ध की अंतिम तारीख़ ?
-
राज्य15 Jun, 202507:50 AMबिहार चुनाव से पहले 18 IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के एसएसपी बने कार्तिकेय शर्मा, देखें पूरी लिस्ट
बिहार की नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के प्रशासनिक विभागों में बड़ा फेरबदल किया है. गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के आधार पर 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें पटना एसएसपी अवकाश कुमार (2012) बैच को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस कमांडेंट बनाया गया है. अवकाश कुमार की जगह पूर्णिया जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा साल (2014) बैच को पटना का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा शहर में 3 नए सिटी एसपी की भी नियुक्ति हुई है.
-
न्यूज15 Jun, 202507:42 AMफिर हुई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती! राफेल मार गिराने का किया था दावा, Dassault CEO ने दुनिया के सामने खोल दी झूठ की पोल
राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी Dassault के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने खुद सामने आकर पाकिस्तान के झूठे दावे को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब किया है. उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान का दावा पूरी तरीके से गलत है. हमारे पास इसका कोई भी सबूत नहीं है कि भारत का राफेल विमान क्षतिग्रस्त हुआ है. भारत की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
-
राज्य15 Jun, 202504:41 AMDelhi-NCR Weather: दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में आंधी और तेज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाओं, बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. जानें किस दिन कैसा रहेगा मौसम और किन बातों का रखें ध्यान.
-
Advertisement
-
दुनिया14 Jun, 202511:45 PMअमेरिका में 2 सांसदों को घर में घुसकर मारी गोली, महिला सांसद और पति की मौत, दूसरे सांसद और उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती
अमेरिका के मिनेसोटा में स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हाॅर्टमैन पर उनके आवास पर पुलिस की वेशभूषा में आए हमलावरों ने बंदूक से फायरिंग की है. इस हमले में मेलिसा हाॅर्टमैन और उनके पति की मौत हो गई है. बल्कि जॉन हॉफमैन घायल हैं.
-
दुनिया14 Jun, 202509:32 PM'हमले नहीं रोके तो तेहरान को जलाकर राख कर देंगे...', इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर को दी सख्त चेतावनी
इजराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को सीधी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि 'अगर वह इजरायल पर मिसाइल हमले जारी रखता है, तो तेहरान को जला दिया जाएगा. ईरानी तानाशाह अपने ही नागरिकों को बंधक बना रहे हैं. वह ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं जिसकी वजह से तेहरान के नागरिकों को विशेष रूप से इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.'
-
दुनिया14 Jun, 202507:56 PM'तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंको...', इजरायली पीएम ने ईरान की जनता से की अपील, कहा- हमारी लड़ाई आम लोगों के खिलाफ नहीं
इजरायल और ईरान के बीच तनाव जारी है. मिडिल ईस्ट के दोनों देशों के बीच युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में 178 ईरानी नागरिकों की मौत हुई है. इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी जनता से खास तानाशाही को उखाड़ फेंकने की खास अपील की है. दूसरी तरफ नेतन्याहू के बयान से भड़के ईरान के सुप्रीम लीडर ने भी उन्हें धमकी देते हुए कहा कि आपके लिए जहन्नुम तैयार है.
-
न्यूज14 Jun, 202507:04 PM1.39 पर ATC को मिली MayDay कॉल और फिर...एअर इंडिया विमान हादसे पर सरकार की PC, मंत्री ने क्या बताया?
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एक PC हुई जिसमें घटना को लेकर तमाम तरह के सवालों को एड्रेस किया गया. इसमें कहा गया है कि 'विमान के क्रैश होने से पहले ATC को विमान के पायलट ने दोपहर 1.39 पर Mayday कॉल दी थी. इसके बाद भी संपर्क साधने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इस दौरान कोई जवाब नहीं मिला और विमान मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.'
-
न्यूज14 Jun, 202506:59 PM'भारत अब गोली का जवाब गोले से देता है, परमाणु बम की धमकी से डरने वाला नहीं, सीएम धामी की PAK को सख्त चेतावनी
भारत अब दुश्मनों को सबक़ सिखाने के लिए गोली का जवाब गोले से दे रहा है, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ITBP के एक कार्यक्रम में ये बातें बोलकर जवानों की दिल खोलकर तारीफ़ की.
-
खेल14 Jun, 202506:10 PM'Chokers' to Champions... 27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने जीता ICC खिताब, WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
एडन मारक्रम की 136 रन की पराक्रमी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को चौथे दिन पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया जो उसका पहला आईसीसी विश्व खिताब है.
-
Being Ghumakkad14 Jun, 202505:24 PMकॉर्बेट जाने की सोच रहे हैं? 15 जून से रात में नहीं रुक पाएंगे, 30 से सफारी भी बंद, ज़रूरी अपडेट
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटन गतिविधियां मॉनसून सीज़न में मुख्य रूप से सुरक्षा और परिस्थिति कारणों से बंद कर दी जाती हैं. मॉनसून के दौरान भारी बारिश से पार्क के अंदर की सड़कें कच्ची और फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो जाता है. भूस्खलन और नदियों में जलस्तर बढ़ने का खतरा भी होता है. यह पर्यटकों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है.
-
दुनिया14 Jun, 202505:03 PMइजरायली सेना ने भारत का गलत नक्शा दिखाने पर मांगी माफी, सोशल मीडिया पर जमकर हुई थी आलोचना
इजरायली रक्षा बलों ने ईरान की मिसाइलों की रेंज को दर्शाने के लिए प्रयोग किए गए मानचित्र में भारत के कई राज्यों को गलत तरीके से दिखाने को लेकर अपनी गलती सुधारते हुए माफी मांगी है. इजरायली सेना ने जो नक्शा पोस्ट किया था, उसमें जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से दिखाया गया था.