सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि 'आज रात ईरान पर हुए हमले में अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन ईरान ने गलती से भी अगर अमेरिका पर हमला किया, तो अमेरिका की पूरी सैन्य शक्ति उस पर गिरेगी. हमारी तरफ से ऐसी कार्रवाई होगी कि ईरान ने कभी देखा नहीं होगा.'
-
दुनिया15 Jun, 202506:55 PM'गलती से भी अमेरिका पर हमले की नहीं सोचना, वरना ऐसी तबाही होगी कि ..; ट्रंप ने दी ईरान को खुली धमकी
-
राज्य15 Jun, 202505:51 PMपुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, करीब 6 लोगों की मौत, 25 से 30 लोगों के बहने की आशंका
पुणे जिले की मावल तहसील के कुंदमाला गांव के पास दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर इंद्रयाणी नदी का पुल टूटने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं. यह पुल पुणे से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. रविवार यानी वीकेंड होने की वजह से यहां ज्यादा भीड़ थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 20 से 25 लोग डूबे हैं. वहीं करीब 6 लोगों की मौत की आशंका बताई जा रही है. घटना के वक्त करीब 200 पर्यटक मौजूद थे. हादसे के बाद सभी को मौके से हटाया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई दिक्कत न आए.
-
राज्य15 Jun, 202504:10 PMमथुरा में बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान टीले पर बने 6 मकान ढहे, 12 लोग मलबे में दबे, 3 की हुई मौत
मथुरा जिले में खुदाई के दौरान एक इमारत ढहने से बड़ा हादसा हुआ है. इस दौरान टीले पर बने 6 मकान ढह गए हैं. जिसकी वजह से मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग अंदर अभी भी फंसे हुए हैं. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है. मौके पर जिले के सभी बड़े अधिकारी मौजूद हैं.
-
राज्य15 Jun, 202507:50 AMबिहार चुनाव से पहले 18 IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के एसएसपी बने कार्तिकेय शर्मा, देखें पूरी लिस्ट
बिहार की नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के प्रशासनिक विभागों में बड़ा फेरबदल किया है. गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के आधार पर 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें पटना एसएसपी अवकाश कुमार (2012) बैच को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस कमांडेंट बनाया गया है. अवकाश कुमार की जगह पूर्णिया जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा साल (2014) बैच को पटना का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा शहर में 3 नए सिटी एसपी की भी नियुक्ति हुई है.
-
दुनिया14 Jun, 202511:45 PMअमेरिका में 2 सांसदों को घर में घुसकर मारी गोली, महिला सांसद और पति की मौत, दूसरे सांसद और उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती
अमेरिका के मिनेसोटा में स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हाॅर्टमैन पर उनके आवास पर पुलिस की वेशभूषा में आए हमलावरों ने बंदूक से फायरिंग की है. इस हमले में मेलिसा हाॅर्टमैन और उनके पति की मौत हो गई है. बल्कि जॉन हॉफमैन घायल हैं.
-
Advertisement
-
दुनिया14 Jun, 202509:32 PM'हमले नहीं रोके तो तेहरान को जलाकर राख कर देंगे...', इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर को दी सख्त चेतावनी
इजराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को सीधी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि 'अगर वह इजरायल पर मिसाइल हमले जारी रखता है, तो तेहरान को जला दिया जाएगा. ईरानी तानाशाह अपने ही नागरिकों को बंधक बना रहे हैं. वह ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं जिसकी वजह से तेहरान के नागरिकों को विशेष रूप से इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.'
-
दुनिया14 Jun, 202507:56 PM'तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंको...', इजरायली पीएम ने ईरान की जनता से की अपील, कहा- हमारी लड़ाई आम लोगों के खिलाफ नहीं
इजरायल और ईरान के बीच तनाव जारी है. मिडिल ईस्ट के दोनों देशों के बीच युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में 178 ईरानी नागरिकों की मौत हुई है. इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी जनता से खास तानाशाही को उखाड़ फेंकने की खास अपील की है. दूसरी तरफ नेतन्याहू के बयान से भड़के ईरान के सुप्रीम लीडर ने भी उन्हें धमकी देते हुए कहा कि आपके लिए जहन्नुम तैयार है.
-
न्यूज14 Jun, 202506:59 PM'भारत अब गोली का जवाब गोले से देता है, परमाणु बम की धमकी से डरने वाला नहीं, सीएम धामी की PAK को सख्त चेतावनी
भारत अब दुश्मनों को सबक़ सिखाने के लिए गोली का जवाब गोले से दे रहा है, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ITBP के एक कार्यक्रम में ये बातें बोलकर जवानों की दिल खोलकर तारीफ़ की.
-
दुनिया14 Jun, 202505:03 PMइजरायली सेना ने भारत का गलत नक्शा दिखाने पर मांगी माफी, सोशल मीडिया पर जमकर हुई थी आलोचना
इजरायली रक्षा बलों ने ईरान की मिसाइलों की रेंज को दर्शाने के लिए प्रयोग किए गए मानचित्र में भारत के कई राज्यों को गलत तरीके से दिखाने को लेकर अपनी गलती सुधारते हुए माफी मांगी है. इजरायली सेना ने जो नक्शा पोस्ट किया था, उसमें जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से दिखाया गया था.
-
राज्य13 Jun, 202508:07 AM2020 दिल्ली दंगा मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, हत्या के आरोप में 1 दोषी और 12 बरी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में कोर्ट की तरफ से बड़ा फैसला आया है. इस मामले में आरोपी लोकेश सोलंकी को दोषी और 12 अन्य को बरी कर दिया गया है. यह पूरा मामला 25 फरवरी 2020 से जुड़ा हुआ है. इस दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भागीरथी विहार इलाके में एक मुस्लिम व्यक्ति, आस मोहम्मद की हत्या कर दी गई थी और शव को नाले में फेंक दिया गया था. इस दौरान उग्र भीड़ में कुल 13 लोग शामिल थे. कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया था कि सभी 13 आरोपी एक उग्र भीड़ का हिस्सा थे, जिनके द्वारा इस हत्या को अंजाम दिया गया था.
-
न्यूज12 Jun, 202509:19 PMअहमदाबाद में प्लेन क्रैश के बाद दिल्ली में रेल हादसा, शिवाजी स्टेशन पर ट्रैक से उतरी यात्रियों से भरी बोगी, बाल-बाल बचे यात्री
उत्तर रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू की चौथी बोगी शाम 4 बजकर 10 मिनट पर डाउन मेन लाइन पर शिवाजी ब्रिज के पास पटरी से उतर गई. जिस जगह पर यह हादसा हुआ, उस जगह पर मरम्मत का काम चल रहा है. घटनास्थल पर बचाव और सुरक्षा कार्यों को तुरंत बढ़ा दिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
-
राज्य12 Jun, 202507:35 PMझारखंड शराब घोटाला: सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कई अन्य को नोटिस
एसीबी की अब तक की जांच में झारखंड में हुए शराब घोटाले में सरकार को 38 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने की बात सामने आई है. जांच का दायरा बढ़ने पर यह रकम और बढ़ने का अनुमान है.
-
न्यूज11 Jun, 202503:22 AM'मैं देश के लिए गया था, नरेंद्र मोदी के लिए...', विदेश गए डेलिगेशन का हिस्सा रहे ओवैसी ने लौटते ही दिया चौंकाने वाला बयान
भारतीय डेलिगेशन का हिस्सा रहे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वतन वापसी के बाद एक टीवी शो के दौरान कहा कि ' विदेश में हमने अपनी बात रखी. हम जितने भी सांसद विदेश गए थे, उन्होंने कोई अहसान नहीं किया, हमारे संविधान में लिखा है ‘we the people’. ये हमारी ताकत है. उम्मीद है कि बीजेपी सरकार इस ताकत को माने और इसे और मजबूत करे. देश के मामले में हम सब एक हैं.