Independence Day 2025 Highlights: भारत ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. लाल किले से संबोधन में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए अमेरिकी टैरिफ नीतियों पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा उनकी सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए दीवार की तरह खड़ी रहेगी.
-
न्यूज15 Aug, 202511:32 AM'मोदी दीवार बनकर खड़ा है...', लाल किले से PM मोदी का ट्रंप को सीधा संदेश, कहा- किसानों के हित से कोई समझौता नहीं
-
दुनिया15 Aug, 202509:26 AMमैंने ये किया, वो किया, तो ये हुआ... अनर्गल प्रलाप से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, कहा- भारत पर जुर्माना ठोका तो वार्ता के लिए तैयार हुए पुतिन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 15 अगस्त को अलास्का में यूक्रेन संघर्ष पर अहम बैठक होगी. ट्रंप ने कहा कि भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ से रूस को तेल बिक्री में नुकसान हुआ, जिससे इस मुलाकात पर असर पड़ा है.
-
दुनिया14 Aug, 202508:01 PM'पुतिन फिर से ट्रंप को बेवकूफ बना देंगे...' अलास्का मीटिंग से यूक्रेनियों को नहीं है कोई उम्मीद, बताया कब तक चलेगी जंग
रूस-यूक्रेन के जंग के बीच यूक्रेनी लोगों को लगता है कि अलास्का में होने वाली मीटिंग से कोई फायदा नहीं है. लोग कह रहे हैं कि पुतिन एक बार फिर ट्रंप को मुर्ख बना देंगे. ये युद्ध तब तक चलता रहेगा जब तक यूक्रेन या रूस, दोनों में से किसी एक का अस्तित्व रहेगा.
-
न्यूज14 Aug, 202505:36 PMअमेरिका को टैरिफ पर जवाब देने की तैयारी में भारत, ट्रंप के खिलाफ इस प्लान पर काम कर रहे मोदी
भारत और अमेरिका के बीच आपसी रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 27 अगस्त से टैरिफ को बढ़ाकर 50 फीसदी करने का फैसला किया है और रूसी तेल खरीदने को लेकर आपत्ति जताई है. इस बीच, ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ का तोड़ निकालने के लिए भारत प्लान 'B' पर काम करना शुरू कर चुका है. भारत कई देशों के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को मजबूत कर रहा है.
-
न्यूज14 Aug, 202501:38 PMभारत पीछे हटने को तैयार नहीं है... US-India ट्रेड डील पर अमेरिकी वित्त मंत्री का बड़ा बयान, कहा- वो अड़े हुए हैं, झुकेंगे नहीं
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार जारी वार्ता के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री ने माना है कि ट्रेड डील पर भारत के स्टैंड के कारण वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहे हैं. उन्होंने इशारों ही इशारों में साफ कर दिया कि मौजूदा हालात को देखकर लग रहा है कि भारत झुकेगा नहीं.
-
Advertisement
-
न्यूज14 Aug, 202512:19 PM‘ऑर्गेनाइजर’ के लेख से मची सनसनी, RSS ने डोनाल्ड ट्रंप को लिया आड़े हाथ, कहा- आतंकवाद और तानाशाही को बढ़ावा दे रहे…
भारत पर अमेरिका ने 50% का टैरिफ लगाया है. ऐसे में RSS के मुख्यपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मसीहा होने का दिखावा करते हुए अमेरिका विश्व में आतंकवाद और तानाशाही को बढ़ावा दे रहा है. व्यापार युद्ध और टैरिफ संप्रभुता में हस्तक्षेप और उसे कमजोर करने के नए हथियार बन गए हैं.
-
दुनिया14 Aug, 202512:05 PMट्रंप ने अपने पैर पर मार ली कुल्हाड़ी! टैरिफ का दांव पड़ा उल्टा, नजदीक आ रहे भारत और चीन, अमेरिका की बढ़ेगी चुनौती
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ फैसले से भारत और चीन के रिश्तों में नई गरमाहट आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले महीने दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट सर्विस बहाल हो सकती है. गलवान घाटी झड़प के बाद पांच साल से ठंडे पड़े रिश्तों में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
-
दुनिया14 Aug, 202509:05 AM'मोदी करें नोबेल के लिए 2 बार नामित...', टैरिफ वार को लेकर अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन का ट्रंप पर मजेदार तंज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर कुल 50% टैरिफ लगा दिया, जिससे अमेरिका में ही कई विशेषज्ञ नाराज़ हैं. पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने इसे बेवजह भारत को नाराज करना बताया और तंज कसा कि पीएम मोदी ट्रंप को दो बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित कर दें.
-
न्यूज14 Aug, 202508:10 AMटैरिफ को लेकर भारत-रूस-चीन ने शुरू की अमेरिका की घेराबंदी, RIC के मंच पर आएंगे साथ! टेंशन में ट्रंप
भारत ने RIC के मंच को फिर से एक्टिव करने की शुरुआत कर दी है. इसमें रूस भी अपना सहयोग देने के लिए तैयार है. चीन की तरफ से भी इस पहल का स्वागत किया गया है. वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर महीने के अंत में रूस की यात्रा पर जाएंगे. इसके अलावा चीन के विदेश मंत्री 18 अगस्त को दिल्ली दौरे पर होंगे.
-
दुनिया14 Aug, 202508:10 AM‘अब युद्ध बंद करो, वरना…’, अलास्का वार्ता से पहले ट्रंप का पुतिन को कड़ा अल्टीमेटम
रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल हो चुके हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण हैं. 15 अगस्त को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात होने वाली है, जिसे शांति प्रयासों के लिए अहम माना जा रहा है. बैठक से पहले ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर रूस युद्ध नहीं रोकता तो उसे टैरिफ, प्रतिबंध समेत “बहुत गंभीर” परिणाम भुगतने होंगे.
-
दुनिया13 Aug, 202510:04 AMटैरिफ से तेल तक होगी सीधी बात... UNGA समिट में अगले महीने अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, ट्रंप संग मुलाकात के आसार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाली UNGA बैठक में शामिल हो सकते हैं, जहां उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की संभावना है. इस दौरान व्यापार, टैरिफ और रूस से तेल खरीद जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. पीएम मोदी अन्य वैश्विक नेताओं, जिनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल हैं, से भी मुलाकात कर सकते हैं और ट्रंप को अक्टूबर में होने वाले QUAD शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दे सकते हैं.
-
न्यूज13 Aug, 202509:42 AM'तो क्या पश्चिमी देशों में आ जाएगी मंदी...', भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया तो इसका ग्लोबल इकोनॉमी पर क्या असर होगा?
अमेरिका की तरफ से भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद दुनियाभर में उथल पुथल मचा हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत का रूस से तेल खरीदना और उसके करीब जाना रास नहीं आ रहा. इन सब के बीच जरा सोचिये क्या होगा अगर भारत और चीन ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया तो कच्चे तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, और इससे ग्लोबल इकोनॉमी को भारी नुकसान होगा. ये कहना है राजनीतिक विश्लेषक फरीद जकारिया का है.
-
दुनिया13 Aug, 202508:55 AMट्रंप और पुतिन की मुलाकात से पहले यूक्रेन ने रूस को दहलाया, शाहेद अटैक ड्रोन वाली जगह को बनाया निशाना, 4 दिनों में दूसरा बड़ा हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शांति वार्ता से पहले यूक्रेन ने रूस पर बड़ा हमला किया है. खबरों के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस की उस जगह को निशाना बनाया है, जहां शाहेद अटैक ड्रोन रखे गए थे. पिछले 4 दिनों के अंदर रूस पर यह दूसरा सबसे बड़ा हमला है.