भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुधवार को चौथे टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उनके अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. मतलब पंत अब चौथे टेस्ट में मैदान पर नहीं उतरेंगे. यानी इस टेस्ट के बचे हुए 4 दिन टीम इंडिया 10 खिलाड़ियों के साथ ही उतरेगी. अब खेल जगत में इसी को लेकर सब्स्टीट्यूट रूल पर सवाल उठने लगे हैं.
-
खेल24 Jul, 202504:24 PMऋषभ पंत 6 हफ्ते के लिए हुए बाहर, अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि, मैनचेस्टर में सब्स्टीट्यूट रूल पर उठे सवाल
-
लाइफस्टाइल24 Jul, 202503:44 PMइसे मामुली ‘फल ’ समझने की गलती मत करना, इसके रामबाण फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे
लसोढ़ा का वैज्ञानिक नाम 'कॉर्डिया डाइकोटोमा' है. इसके पत्ते चिकने होते हैं. पकने के बाद इसके फल का रंग पीला होता है. लभेर के फल जून के अंत तक पक जाते हैं. खास बात यह है कि इसके फल पकने से मानसून के आगमन का भी अनुमान लगाया जाता है. इसके फल बहुत मीठे होते हैं. पक्षी इस पूरे फल को गुठली समेत निगल जाते हैं और फिर दूर-दूर तक इसके बीजों का प्रसार होता है.
-
राज्य24 Jul, 202503:25 PM'सबकुछ फिक्स है, तो चुनाव का क्या मतलब...', एसआईआर विवाद पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने दिए चौंकाने वाले संकेत
बिहार में एसआईआर को लेकर विपक्ष ने सख्त रुख अपनाया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया पर बेईमानी के आरोप लगाते हुए 2025 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की संभावना जताई है. उनका कहना है कि वोटर लिस्ट से लाखों नाम काटे जा रहे हैं और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. तेजस्वी ने महागठबंधन के सहयोगियों से बातचीत कर बॉयकॉट पर फैसला लेने की बात कही है.
-
न्यूज24 Jul, 202503:11 PMपहले रडार से हुआ गायब, फिर घने जंगल में हुआ क्रैश... रूसी विमान हादसे में 49 लोगों की मौत, जानें क्या थी वजह
रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में एक एंटोनोव एएन-24 यात्री विमान क्रैश हो गया। इस विमान में करीब 50 लोग सवार थे, जिसमें 49 लागों की मौत हो गई है. जानिए हादसे की वजह क्या थी.
-
दुनिया24 Jul, 202502:54 PMVIDEO: कंबोडिया और थाईलैंड के बीच चले दनादन रॉकेट, बढ़ी युद्ध की आशंका, प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र को लेकर है झगड़ा
Thailand Cambodia Border Clash: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा संघर्ष अब भयावह रूप ले चुका है। Associated Press की रिपोर्ट के अनुसार, हवाई और ज़मीनी हमलों के बीच कम से कम 9 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों घायल हैं. कहा जा रहा है कि विवाद की जड़ एक प्राचीन मंदिर है. पहले से ही कूटनीतिक संघर्ष झेल रहे दोनों देशों के बीच अब सैन्य युद्ध बढ़ने की आशंका है.
-
Advertisement
-
न्यूज24 Jul, 202501:43 PM'बेबुनियाद आरोपों से डर जाएं क्या...', SIR पर सवाल उठाने वालों को चुनाव आयोग का दो टूक जवाब
बिहार में वोटर लिस्ट के रिव्यू पर चल रहे विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने कहा है कि क्या विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर उठाए जा रहे बेबुनियाद सवालों से चुनाव आयोग डर जाए. CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि भारत का संविधान ही भारत के लोकतंत्र का जनक है.
-
मनोरंजन24 Jul, 202501:29 PM‘उदयपुर फाइल्स' के खिलाफ मौलाना अरशद मदनी ने मोदी सरकार पर निकाली भड़ास, बोले- सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था…
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. उन्होंने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह भारतीय मुसलमानों को आतंकवाद के समर्थक के रूप में दर्शाती है, जो सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा दे सकती है.
-
न्यूज24 Jul, 202501:27 PMफडणवीस सरकार की बड़ी जीत, सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में 12 आरोपियों को बरी करने के हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में फडणवीस सरकार को बड़ी जीत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में 12 आरोपियों को बरी करने के हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने उच्च न्यायालय की टिप्पणियों पर भी रोक लगाई है.
-
दुनिया24 Jul, 202512:59 PMरूस में विमान लापता, क्रू मेंबर समेत 50 यात्री थे सवार, चीनी सीमा के नजदीक रडार से हुआ गायब
रूस के सुदूर पूर्व में 50 यात्रियों को लेकर जा रही विमान लापता हो गई है. चीनी सीमा के पास रडार से संपर्क टूटा था, जिसके बाद विमान को ढुंढने की कोशिश जारी है.
-
टेक्नोलॉजी24 Jul, 202512:43 PMकूलर को कहें अलविदा! घर लाएं पॉकेट साइज AC, जो चले बैटरी से भी, कीमत इतनी कम कि सुनकर रह जाएंगे हैरान!
इस मिनी एयर कंडीशनर ने यह साबित कर दिया है कि भारत में टेक्नोलॉजी अब केवल बड़े शहरों और महंगे ब्रांड्स तक सीमित नहीं रही. छोटे व्यापारी भी अब बड़ी सोच के साथ नए और प्रभावी प्रोडक्ट्स बना रहे हैं जो आम आदमी के जीवन को बेहतर बना सकते हैं. ₹3500 में मिलने वाला यह एसी ना सिर्फ गर्मियों की राहत है, बल्कि यह एक संकेत भी है कि भारत की सस्ती और असरदार टेक्नोलॉजी अब हर आम घर तक पहुंचने लगी है.
-
खेल24 Jul, 202511:48 AMIND vs ENG: केएल राहुल ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, सचिन-विराट की लिस्ट में हुए शामिल
केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में सात पारियां खेलीं, जिसमें उनके नाम 60.14 की औसत के साथ 421 रन दर्ज हैं. वह इस दौरे पर 54.82 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 59 चौके लगा चुके हैं.
-
बिज़नेस24 Jul, 202511:42 AMअनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर ED का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई में बड़ी कार्रवाई
ED की इस छापेमारी ने पूरे कॉरपोरेट और कानूनी जगत में हलचल पैदा कर दी है. अनिल अंबानी पहले भी कर्ज़ संकट, दिवालिया मामलों और कारोबारी गिरावट को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं.
-
स्पेशल्स24 Jul, 202511:13 AMYogi की भतीजी को नौकरी के लिए लाइन में क्यों लगना पड़ा, क्या है पूरा सच?
Archana Bisht एक ऐसी लड़की हैं जिनके चाचा कोई और नहीं उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की सत्ता संभाल रहे भगवाधारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक नौकरी के लिए रोजगार मेले की लाइन में लगना पड़ा, क्या है पूरा मामला देखिये ये खास रिपोर्ट !