पंजाब में बाढ़ के कारण 1 अगस्त से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के उफान के साथ मौसमी नालों का जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में भारी तबाही मची. राज्य सरकार ने इसे दशकों की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा बताया है.
-
न्यूज02 Sep, 202510:09 AMपंजाब में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 मौतें, ढाई लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; PM मोदी ने CM मान से बात कर हरसंभव मदद का दिया भरोसा
-
क्राइम01 Sep, 202511:20 AMपंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, फायरिंग केस में दो शातिर गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद
डीजीपी यादव ने कहा कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे और पंजाब में कोई सेंसेशनल क्राइम करने की साजिश रच रहे थे. उन्होंने बताया कि अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए कड़ियों की जांच जारी है. एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि खुफिया सूचना और तकनीकी निगरानी के जरिए इन दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी कि ये लोग किसी बड़ी वारदात की साजिश में लगे हैं.
-
न्यूज31 Aug, 202505:43 PM‘डूबता पंजाब’ बाढ़ प्रभावितों से मिले AAP सांसद राघव चड्ढा, कहीं ट्रैक्टर तो कहीं नाव पर हुए सवार, बेघर लोगों से किया बड़ा वादा!
राघव चड्ढा ने गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया. इस दौरान AAP सांसद ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका दुख बांटा. साथ-साथ लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया.
-
मनोरंजन31 Aug, 202503:08 PM'यह समय भी गुजर जाएगा,’ गुरु रंधावा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, बोले- भगवान मेरे पंजाब पर कृपा करें
पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है. इस मुश्किल घड़ी में जहां सरकार और राहत टीमें काम कर रही हैं, वहीं समाज के कुछ संवेदनशील लोग भी अपने स्तर पर मदद के लिए आगे आ रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा, जिन्होंने न सिर्फ मदद पहुंचाई, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए और लोगों को भी मदद करने के लिए प्रेरित किया.
-
न्यूज31 Aug, 202511:06 AM‘BBMB समय पर पानी छोड़ देती तो बाढ़ टल जाती…’, पंजाब में तबाही पर आप मंत्री ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा, सियासी घमासान तेज
पंजाब में बाढ़ लेकर राजनीति शुरू हो गई है. पहले विपक्षियों ने आप सरकार पर इसका ठीकरा फोड़ा अब पंजाब सरकार के जल संसाधन मंत्री बी. कुमार गोयल का कहना है कि अगर जून में केंद्र के अधीन भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) समय पर पानी छोड़ देता, तो तबाही इतनी बड़ी नहीं होती.
-
Advertisement
-
न्यूज30 Aug, 202504:39 PMईडी ने QFX घोटाले में 9.31 करोड़ की संपत्तियां अटैच, आरोपियों के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ा हमला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चंडीगढ़ ने पीएमएलए, 2002 के तहत क्यूएफएक्स/वाईएफएक्स/यॉर्करएफएक्स/बॉटब्रो घोटाले के मुख्य आरोपी नवाब उर्फ लैविश चौधरी, सहयोगी राजेंद्र कुमार सूद और उनके परिजनों की कुल 9.31 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कीं. इसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में फैली 45 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनमें फ्लैट, प्लॉट और कृषि भूमि शामिल है.
-
न्यूज30 Aug, 202504:38 PMपंजाब में बाढ़ का कहर: 10 जिलों के 900 गांव डूबे, हालात बेकाबू
शाहकोट के मंडाला छन्ना गांव में हालात बेहद खराब बताए जा रहे हैं. गांवों में पानी घुसने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दो दिन तक बारिश थमने से जहां लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी, वहीं अब एक बार फिर से बारिश शुरू होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि 2019 और 2023 के बाद अब एक बार फिर बाढ़ ने गांव को तबाह कर दिया है.
-
यूटीलिटी29 Aug, 202503:14 PMअब जमीन की रजिस्ट्री होगी झटपट, सरकार ने शुरू की "तत्काल सेवा"
सरकार की इस पहल से उन लोगों को बहुत राहत मिलेगी, जिन्हें किसी कारण से जमीन की रजिस्ट्री जल्दी करवानी होती है जैसे लोन की प्रोसेसिंग, प्रॉपर्टी ट्रांसफर, या कोई कानूनी कारण. अब उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सारा काम एक ही दिन में निपट सकता है.
-
न्यूज27 Aug, 202501:28 PMपंजाब में बाढ़ संकट: CM भगवंत मान ने गठित की फ्लड मैनेजमेंट कमेटी, राहत कार्यों में आएगी तेजी
पंजाब में भारी बरसात और बाढ़ के संकट के बीच मान सरकार एक्शन में आ गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रबंधन के लिए फ्लड मैनेजमेंट कमेटी बनाई है. जालंधर में फ्लड कंट्रोल रूम पहले ही बनाया गया है.
-
क्राइम26 Aug, 202501:42 PMपंजाब पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, एक व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अमित सिंह और उसका साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गिन्नी पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे. ये तस्कर पंजाब में शांति भंग करने के लिए हथियारों की खेप भेज रहे थे. पुलिस की इस कार्रवाई से हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है और बड़ी वारदात टल गई है.
-
राज्य24 Aug, 202510:22 AMदेशभर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व का उत्साह, श्री हरमंदिर साहिब पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, देशभर के नेताओं ने दी बधाई
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को पूरे देश में हर्षोल्लाष के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देशभर के नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. वहीं शिरोमणि कमेटी इस अवसर को पूरे धूम-धाम के साथ मानने की तैयारी की है.
-
न्यूज22 Aug, 202501:58 PMपंजाब : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ हिरासत में, केंद्र योजनाओं के प्रचार को लेकर फाजिल्का में तनाव
जाखड़ ने कहा कि पंजाब में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 2022 से पहले 22 लाख थी, जो अब 2024-25 में घटकर मात्र साढ़े आठ लाख रह गई है. उन्होंने आगे कहा, "मुझे गिरफ्तारी का डर नहीं है. हम गरीब, किसान और कमजोर वर्ग का हक मारने वाली सरकार के खिलाफ हैं."
-
मनोरंजन22 Aug, 202509:47 AMमशहूर एक्टर जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गए पंजाब के ये मशहूर कॉमेडियन
पंजाबी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है. बी बीमारी के बाद उनके निधन की खबर ने पंजाबी मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया है.