क्राइम
21 Apr, 2025
03:04 PM
UP ATS ने आतंकी साजिश का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, भारत-इजरायल के रक्षा प्रतिष्ठानों पर फिदायीन हमले का था प्लान
UP ATS फिदायीन हमले की साजिश रच रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह है कि इन तीन युवकों में से 2 यूपी के संभल जिले से हैं. इनमें संभल बीते कई महीनो से चर्चा में बना हुआ है. एक युवक बिहार की राजधानी पटना से है. इनकी गिरफ्तारी खुफिया एजेंसियों के आधार पर हुई है. फिलहाल तीनों से पूछताछ शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी तक औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है.