मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बरी हुई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने कहा है कि मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने उन पर पीएम मोदी, सीएम योगी के अलावा RSS से जुड़े 4 अन्य लोगों का जबरदस्ती नाम लेने के लिए मजबूर किया था.
-
न्यूज02 Aug, 202509:35 PM'मालेगांव विस्फोट में मोदी-योगी को भी फंसाने की रची गई थी साजिश...', साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का सनसनीखेज दावा, कहा - जांच अधिकारियों ने नाम लेने के लिए प्रताड़ित किया
-
न्यूज31 Jul, 202506:12 PM'विशेष धर्म को खुश करने के लिए षड्यंत्र...', CM फडणवीस ने 'हिंदू आतंकवाद नैरेटिव' गढ़ने को लेकर की कांग्रेस से माफी की मांग
मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपियों के बरी होने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 'भगवा आतंकवाद' और 'हिंदू आतंकवाद' जैसे नैरेटिव को गढ़ने की साजिश रची थी और मालेगांव केस इसी राजनीतिक मकसद से तैयार किया गया था. फडणवीस ने कांग्रेस पर एक खास धर्म के वोट बैंक को खुश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे हिंदू समाज को आतंकवादी ठहराने की कोशिश की गई, जिसकी आज पूरा देश निंदा कर रहा है. उन्होंने कांग्रेस से इन शब्दों के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की.