Advertisement

Loading Ad...

सिद्धारमैया जाएंगे, डीके शिवकुमार आएंगे? कर्नाटक में CM बदलने की अटकलों पर कांग्रेस आलाकमान ने दिया जवाब

कर्नाटक में कांग्रेस की राजनीति उठापटक के दौर से गुजर रही है. कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर कांग्रेस आलाकमान का बड़ा बयान आया है.

Source- IANS/CMO
Loading Ad...

कर्नाटक में मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों के बीच बड़ा अपडेट आया है. कर्नाटक कांग्रेस और आलाकमान के बीच दिल्ली में हुई बैठक पूरी हो गई. अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि कर्नाटक में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री हो सकते हैं, जबकि शर्तों के मुताबिक सिद्धारमैया को कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है, लेकिन असली तस्वीर क्या है? कांग्रेस आलाकमान ने साफ कर दिया है. 

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कर्नाटक को लेकर आज बड़ी बैठक हुई है. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव पर चर्चा हुई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा सीट का ऑफर दिया है, हालांकि सिद्धारमैया इसके लिए तैयार नहीं हुए. इस पर अब कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी बड़ा बयान दिया है. 

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा? 

Loading Ad...

केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कर्नाटक को लेकर बड़ी बैठक हुई है, बाकी जो भी अटकलें लगाई जा रही थी वह निराधार गलत है. उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर असमंजस और अटकलों को विराम देते हुए कहा है कि इनमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. 

Loading Ad...

बैठक में कौन-कौन था शामिल? 

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ व्यापक चर्चा हुई, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और मैं इस चर्चा में मौजूद रहे. 

Loading Ad...

वैसे तो केसी वेणुगोपाल कह रहे हैं कि बैठक का मसौदा राज्यसभा चुनाव और MLC चुनाव हैं, लेकिन क्या इसके लिए दिल्ली में आलाकमान संग बैठक की जानी थी?

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों के साथ-साथ अलग-अलग बैठक भी की थी. केसी वेणुगोपाल का कहना है कि पूरी चर्चा आगामी राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक के पार्षद चुनाव पर हुई. आप जो भी अनुमान लगा रहे हैं, उसपर कोई चर्चा नहीं हुई. आज हमने बस पार्षद चुनाव और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की, इसके उम्मीदवारों की जल्द घोषणा होगी. उन्होंने कहा, 

‘आप लोग जो भी अटकलें लगा रहे हैं, वे महज अटकलें हैं. उनमें कोई सच्चाई नहीं है. आज हमने कर्नाटक की राज्यसभा सीटों और विधान परिषद सीटों के बारे में चर्चा की.’

Loading Ad...

कब होगा उम्मीदवारों का ऐलान? 

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कर्नाटक की राज्यसभा और विधान परिषद सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों में उम्मीदवारों के साथ की जाएगी. उन्होंने साफ किया कि इसके अलावा मीटिंग में किसी और मुद्दे पर बात नहीं हुई. 

क्या है मुख्यमंत्री का ढाई-ढाई फॉर्मूला? 

Loading Ad...

दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद से ही पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर माथापच्ची मची थी. डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों के बीच कलह साफ दिखी. इसके बाद ढाई साल सिद्धारमैया और ढाई साल डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी. 

यह भी पढ़ें

डीके शिवकुमार का कहना है कि 2023 विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया गया था, इसको लेकर कुछ दिन पहले भी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान और कर्नाटक कांग्रेस विधायकों के बीच बैठक हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. अब फिर एक बार कर्नाटक में मुख्यमंत्री परिवर्तन पर सस्पेंस गहरा गया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...