Advertisement
‘जिसने विरोध किया, महिलाओं ने उसका बुरा हाल किया’, परिसीमन से लेकर महिला आरक्षण तक, PM मोदी की विपक्ष को खरी-खरी
विरोध और सवालों के बीच PM मोदी ने कहा, जिसको भी गारंटी चाहिए, वो देता हूं, अगर गांरटी शब्द चाहिए तो मैं वह शब्द भी उपयोग करता हूं, वादा की बात करते हो तो उसे भी इस्तेमाल करता हूं.
Advertisement
Parliament Special Session: हंगामे के साथ शुरू हुए संसद के विशेष सत्र में PM मोदी ने संबोधित किया. PM मोदी ने परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, यहां कुछ लोगों को लगता है कि इसमें मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है.
PM मोदी ने कहा, ‘जीवन में कुछ महत्वपूर्ण पल आते हैं. उस समय समाज की मनोस्थिति और नेतृत्व की क्षमता उस पल को कैप्चर करके एक राष्ट्र की अमानत बना देती है, एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती है. मैं समझता हूं कि भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में यह वैसा ही पल है.’ PM मोदी ने कहा,
‘यहां कुछ लोगों को लगता है कि इसमें मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है, इसका अगर विरोध करेंगे तो स्वाभाविक है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा, लेकिन अगर साथ चलेंगे तो किसी को कोई राजनीतिक फायदा नहीं होगा, हमें क्रेडिट नहीं चाहिए.’
Advertisement
सबकी फोटो छपवाने को तैयार- PM
Advertisement
PM मोदी ने क्रेडिट से किनारा करते हुए कहा, अगर क्रेडिट लेना चाहता है तो विपक्ष ले, वो तो किसी तरह से सिर्फ इस बिल को पारित करवाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'जैसे ही बिल पारित हो जाए, मैं विज्ञापन देकर कल ही सबका धन्यवाद करने को तैयार हूं, सबकी फोटो छपवाने के लिए तैयार हूं. क्रेडिट आप ले लो, आपको जिसकी भी फोटो छपवानी है, मैं सरकारी खर्चे से उन्हें छपवाने को तैयार हूं.’
सरकारी गारंटी पर PM मोदी ने क्या कहा?
Advertisement
परिसीमन बिल को लेकर विरोध और सवालों के बीच PM मोदी ने कहा, जिसको भी गारंटी चाहिए, वो देता हूं, अगर गांरटी शब्द चाहिए तो मैं वह शब्द भी उपयोग करता हूं, वादा की बात करते हो तो उसे भी इस्तेमाल करता हूं. तमिल में कोई शब्द हो तो मैं उसे भी कहता हूं. क्योंकि जब नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है.
PM मोदी ने किसे कहा नजर का टिका?
PM मोदी ने कहा, बिल के विरोध में काले कपड़े पहनकर आए सांसदों पर PM मोदी ने तंज कसा. उन्होंने कहा, हमारे यहां परंपरा है कि अच्छे काम में किसी की नजर न लगे इसके लिए काला टीका लगाते हैं, इसलिए मैं आपका (DMK) धन्यवाद करता हूं.
Advertisement
दरअसल, परिसीमन बिल का विरोध करने के लिए DMK सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे. PM मोदी ने कहा, हम भ्रम में न रहें, हम अहंकार में न रहें. यहां मैं और तुम की बात नहीं कर रहा हूं. हम हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं. ये उनका हक है और हमने कई दशकों से उनको रोका है आज उसका प्रायश्चित करके उस अपराध से मुक्ति पाने का अवसर है.
PM मोदी ने कहा, जरूरत तो ये थी कि 25-30 वर्ष पहले जब आवश्यकता महसूस हुई तो हम इसको लागू कर देते और काफी परिपक्वता तक पहुंचा देते, आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर सुधार भी होते. यही लोकतंत्र की ड्यूटी होती है. हमारी हजारों वर्ष की लोकतंत्र की विकास यात्रा रही है. विकास यात्रा में नया आयाम जोड़ने का शुभ अवसर सदन के सभी साथियों को मिला है.
यह भी पढ़ें- लोकसभा में पेश संविधान संशोधन विधेयक 2026, चर्चा में राहुल गांधी का नाम नहीं
Advertisement
PM मोदी ने कहा कि हम सब भाग्यवान हैं कि हमें ऐसे महत्वपूर्ण और देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति निर्धारण की प्रक्रिया में हिस्सेदार बनाने का सौभाग्य मिल रहा है. मैं चाहता हूं कि सभी सांसद इस महत्वपूर्ण अवसर को जाने न दें. हम सब मिलकर देश को नई दिशा देने जा रहे हैं. हमारी शासन व्यवस्था को संवेदनशीलता से भरने का एक सार्थक प्रयास करने के लिए जा रहे हैं. मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाला है.
यह भी पढ़ें