Advertisement
कौन हैं RAF अफसर सोनिया सहरावत? जो CJP प्रोटेस्ट के बाद होने लगीं ट्रोल, ‘कॉकरोच’ पर पोस्ट कर बुरा फंसी!
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान बवाल मचा तब RAF अधिकारी सोनिया सहरावत काफी चर्चा में आ गईं थी. लोग अब उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट निकाल लाए और ट्रोल करने में जुट गए.
Advertisement
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. RAF यानी रैपिड एक्शन फोर्स भी सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है. इसी बीच RAF की एक महिला अधिकारी विवादों में घिर गई है. नाम है सोनिया सहरावत.
20 जुलाई को संसद कूच के दौरान बवाल मचा तब RAF अधिकारी सोनिया सहरावत काफी चर्चा में आ गईं थी. वे CJP और विपक्ष के नेताओं के निशाने पर भी गई थीं. वजह है उनके सोशल मीडिया पोस्ट और छात्रों के प्रदर्शन पर दिए गए बयान.
कॉकरोच की रील पोस्ट कर घिरीं
Advertisement
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान सुरक्षाबलों ने जिस तरह से छात्रों को खदेड़ा. उसके बाद अधिकारियों की कार्रवाई सवालों के घेरे में है. इन्हीं अधिकारियों में सोनिया सहरावत भी शामिल हैं. दावा है कि सोनिया सहरावत छात्रों के प्रदर्शन पर सवाल उठाती रही हैं. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी पर भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि एक नैरेटिव सेट करने वाले छात्रों के प्रदर्शन को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं?
Advertisement
क्या था सोनिया सहरावत का पोस्ट?
सोनिया सहरावत ने कुछ दिन पहले एक रील पोस्ट की थी, जिसमें एक कॉकरोच उल्टा पड़ा हुआ था और खुद को सीधा करने के लिए जद्दोजहद कर रहा था. इसके साथ RAF अधिकारी ने लिखा था. ‘Can’t fix themselves and they wanna fix the country यानी जो खुद को नहीं सुधार सकते, वे देश को सुधारने निकले हैं.’ हालांकि, बाद में यह स्टोरी हटा दी गई. लेकिन इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और विवाद शुरू हो गया.
Advertisement
CJP का आरोप है कि सोनिया सहरावत ने छात्रों का अपमान किया है और मजाक उड़ाया है. CJP ने सोनिया सहरावत के पोस्ट को X पर शेयर करते हुए लिखा, ‘हम कॉकरोच हैं और कॉकरोच कभी नहीं मरते.’
ABSOLUTELY SHOCKING
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 22, 2026
This RAF official actually sees the peaceful protesters as cockroaches and thinks that the brutality of the police was justified because of that.
But you see, we are cockroaches. And cockroaches never die! https://t.co/Vb1nzaZ5qF
इसके बाद विपक्षी दलों ने भी RAF अधिकारी सोनिया सहरावत पर निशाना साधा. TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा, ‘RAF असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत की इंस्टा पोस्ट हमारे बच्चों (प्रदर्शनकारियों) को कॉकरोच कह रही है. आइए पता करें कि वह कौन हैं, कहां रहती हैं और उनका रिकॉर्ड क्या है? आइए ऐसे हर कट्टरपंथी का नाम उजागर करें, उन्हें शर्मिंदा करें और कानून के दायरे में लाएं.’
Advertisement
RAF assistant commandant Sonia Shehrawat’s insta profile calling our children protestors cockroaches. Let’s find out who she is, where she lives, what’s her record? Let’s name & shame & drag each of these zealots through the law pic.twitter.com/RzXnXjfDMW
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 22, 2026
सोनिया सहरावत से उलझ गए थे दीपके
20 जुलाई को प्रदर्शन में जब आंदोलन को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, तब अभिजीत दिपके ने सोनिया सहरावत से सीधा सवाल किया था. उन्होंने RAF अधिकारी से पूछा, ‘मैम, एक महिला होने के नाते मैं जानना चाहता हूं, क्या आप पुरुषों की महिलाओं के खिलाफ की जा रही बर्बरता का समर्थन करती हैं?’ इस दौरान दिपके ने एक महिला प्रदर्शनकारी का जिक्र भी किया था और कहा, ‘इस लड़की ने कहा कि उसके साथ मारपीट की गई और उसकी छाती पर मारा गया. यह क्या है? क्या यह सही है, मैडम?’ इस दौरान सहरावत चुपचाप दिपके को सुन रही थी.
Advertisement
सुबह एक्शन, शाम को टूटे हाथ की तस्वीर वायरल
20 जुलाई को सोनिया सहरावत पूरे दिन प्रदर्शन में तैनात थीं, शाम को फिर उनकी एक तस्वीर वायरल होती है जिसमें उनके हाथ पर प्लास्टर बंधा था और वह ड्यूटी कर रही थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ भी हुई और लोगों ने उन्हें ‘कर्तव्यनिष्ठा’ की मिसाल बताया. हालांकि बाद में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए ट्रोल भी किया जाने लगा. हालांकि यह सोनिया सहरावत का ऑफिशियल अकाउंट है या नहीं और वह खुद इसे ऑपरेट कर रही हैं या नहीं, NMF NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता.
हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एक पत्रकार ने सोनिया सहरावत से उनकी चोट के बारे में पूछा, तब उन्होंने जवाब दिया, मेडिकल जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी की हाथ में चोट कैसे लगी. इस दौरान सोनिया सहरावत ने यह भी कहा था कि प्रोपेगेंडा के तहत उन पर हमला भी हो सकता था, उनके साथ धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी और पत्थर फेंके गए. उन्होंने दावा किया कि उनकी मॉब लिंचिंग हो सकती थी, लेकिन साथी जवानों ने बचा लिया.
Advertisement
आरोपों पर सोनिया सहरावत ने क्या कहा?
RAF अधिकारी सोनिया सहरावत ने तमाम ट्रोलिंग, आरोपों और सवालों का जवाब भी दिया. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, उनके नेतृत्व में तैनात RAF के किसी भी जवान ने किसी प्रदर्शनकारी पर जानबूझकर या अनजाने में हमला नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कई बार लोगों से दूरी बनाए रखने और धक्का-मुक्की से बचने की अपील की थी. सोनिया का कहना है कि महिलाओं को चोट पुलिस की वजह से नहीं, बल्कि भीड़ के दबाव के कारण लगी.
कौन हैं सोनिया सहरावत?
Advertisement
यह भी पढ़ें
सोनिया सहरावत CRPF यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट हैं. वह रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) में तैनात हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी वह काफी पॉपुलर रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 6.21 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.